छात्र-छात्राओं ने शहर को स्वच्छ बनाने की ली शपथ
ललितपुर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत आमजन की भागेदारी निभाने के लिए जिला जन कल्याण महासमिति ने नगर पालिका के साथ मिलकर शहर को साफ-सुथरा व खुले में शौच से मुक्ति दिलाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलीथीन का उपयोग न करने जैसे अन्य मुद्दों के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। मंगलवार को यह अभियान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अविनेंद्र कुमार के निर्देशन पर मुहल्ला तालाबपुर में चलाया गया। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपने शहर को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। इस दौरान धीरेंद्र गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश बड़ौनिया, अभिषेक कुमार चौबे, सुबोध तिवारी, जितेंद्र सिंह, आरती साहू, सौम्या जैन, रसिता शुक्ला, अंशिका साहू, मुस्कान जैन, राजीव कुमार, रवि राजपूत, संदीप आदि उपस्थित रहे।