फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोग में नहीं आ रही खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने की दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयोग में नहीं आ रही खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने की दवाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में लाभकारी खाद/दवाएं किसानों के हाथों में पहुंचने की जगह उद्यान कार्यालय में बरबाद हो रही हैं। न केवल नीम केक की बोरियां कड़क धूप में फट गई हैं बल्कि परिसर में रखी वर्मी कम्पोस्ट खाद बेकार हो रही है। जैसे ही मीडिया कैमरे में खाद की बोरियां कैद हुई तो विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया और उन्होंने इसे परिसर में हटाना आरंभ कर दिया।
उद्यान विभाग बुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत सब्जी, फल के बाग, बगीचा विकसित करने की योजना चला रहा है। जिसमें लघु, सीमांत के साथ वृहद कृषकों के लिए अनुदानित योजनाएं संचालित हैं। इसके अतिरिक्त कृषकों को रासायनिक खाद की जगह खेतों में नीम केक व वर्मी कम्पोस्ट खाद डालने के लिए आकर्षित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत हर साल करीब एक सैकड़ा कृषकों को नीम केक व वर्मी कम्पोस्ट खाद मुहैया कराई जाती है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में वितरण की कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। शायद यही वजह है कि कार्यालय परिसर में करीब एक सैकड़ा बोरियों में नीम केक व वर्मी कम्पोस्ट खाद रखी हुई है। इसके अलावा नीम तेल की बोतलें पड़ी हुई हैं। वहीं, लोहे का तार भी रखा हुआ है। इसकी सूचना पाते ही मीडिया कर्मियों ने इस करतूत को कैमरे में कैद कर लिया। जिससे विभागीय अफसरों के खलबली मच गई। उन्होंने परिसर में रखी खाद व तेल की बोतलों को हटाने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शक में श्रमिक की कर दी पिटाई
उद्यान कार्यालय में बरती जा रही लापरवाही की सूचना लीक होने पर एक श्रमिक को शक के आधार पर पीट दिया गया। मुहल्ला आजादपुरा निवासी शिवराज सिंह ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि अठारह अगस्त को शाम साढ़े चार बजे एक रिटायर कर्मी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी। किसी तरह अन्य कर्मचारियों के बीच बचाव के बाद वहां से बच सका।
विज्ञापन


कृषकों को वितरित कर दी खाद
दो साल से विभाग में कोई दवा नहीं आई है। बुंदेलखंड पैकेज अंतर्गत आई वर्मी कम्पोस्ट एवं नीम केक का वितरण कर दिया गया है। जो परिसर में खाद या दवा रखी हुई है वह मेरे समय की नहीं है। उन्होंने माना कि कर्मचारियों का आपस में झगड़ा हुआ है।
सुघर सिंह
जिला उद्यान अधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें