फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज को फहराने की जगह रखा सहेजकर

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज को फहराने की जगह रख लिया सहेजकर
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने पीएन इंटर कालेज परिसर में तीस मीटर ऊंचे पोल पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने की जगह कार्यालय में रख दिया है। अब जब स्वतंत्रता दिवस के महज पांच दिन शेष रह गए हैं तो लोगों मेें खाली पड़े पोल की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
नौ अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन का बिगुल फूंका गया था। इस दिन महात्मा गांधी के करो या मरो नारे का अनुसरण कर लोगों ने ब्रिटिश हुकुमत को यह संदेश दिया था कि अब वह गुलाम नहीं रहेंगे। आज लोग उस दिन को याद कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने के लिए संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसमें 10 से 14 अगस्त तक देश के सभी जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं में तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना और उन्हें आजादी के शहीदों के योगदान से परिचित कराना है। इसके बाद भी नगर पालिका परिषद उदासीन बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों को इसकी ठीक से जानकारी भी नहीं है। इतना ही नहीं, बीते वर्षों में जिस ध्वज को लाखों रुपये की लागत से खरीदा गया था, उसे विपरीत मौसम का हवाला देते हुए फहराने की जगह कार्यालय में रख दिया गया है। अब जब भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ आई तो सभी का ध्यान राष्ट्रीय ध्वज के खाली पोल पर केंद्रित हो गया। उधर, ललितपुर सेवा ग्रुप के सदस्य अंकुर का कहना है कि केवल चार दिन ही स्वतंत्रता दिवस के लिए रह गए हैं और अभी तक नगर पालिका परिषद ने इसे फहराया नहीं है। बीते सालों में नगर पालिका परिषद ने तीस मीटर ऊंचे ध्वज को जिले के पीएन इंटर कालेज के परिसर में फहराने के लिए भारी भरकम बजट खर्च किया था। कुछ महीनों तक तिरंगा शहर की शान बना रहा। पालिका ने तीस मीटर ऊंचे ध्वज को रात्रि में पर्याप्त रोशनी के लिए हाईमास्ट लगवाई। इसके पश्चात ध्वज मनमाने तरीके से चढ़ाया और उतारा जाने लगा। वर्तमान में पोल खाली पड़ा हुआ। उन्होंने जिलाधिकारी से राष्ट्रीय ध्वज को कम से कम दस महीने फहराने की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....

ध्वज के प्रति जताई अनभिज्ञता
कुछ दिन पहले ही नगर पालिका परिषद में पदभार ग्राहण किया है। ध्वज के बारे में सही जानकारी नहीं है, किन कारणों से ध्वज उतारा गया। कहीं किसी ने आपत्ति तो नहीं जताई। इस कारण का पता लगाते हुए ध्वज पुन: फहराया जाएगा।
अवनींद्र कुमार
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें