फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथ से गांव-गांव गूंजेगा स्कूल चलों का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रथ से गांव-गांव गूंजेगा स्कूल चलों का संदेश
विज्ञापन

ललितपुर। स्कूल चलो का संदेश अब गांव-गांव में गूंजेगा। बृहस्पतिवार को समारोह पूर्वक डीएम के द्वारा स्कूल चलो अभियान के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया है। पहले दिन यह रथ शहर के समस्त वार्डों व मुख्य मार्गों में चलाया गया।
बृहस्पतिवार को स्थानीय कलक्ट्रेट परिसर में स्कूल चलो अभियान रथ को डीएम मानवेंद्र सिंह ने अन्य प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखाई। इस दौरान डीएम ने कहा कि इस रथ से गांव-गांव में जागरूकता फैलेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा की मूलधारा से छूटने न पाए। साथ ही परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थित छात्रांकन के सापेक्ष शत-प्रतिशत हो सके। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारियों को इमानदारी से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पहले दिन रथ के द्वारा शहर वासियों को जागरूक किया गया। रथ कलेक्ट्रेट से होते हुए तुवन चौराह, घंटाघर व मुहल्लों में होते हुए वापस नगर बीएसए कार्यालय पहुंचा। अब यह रथ शुक्रवार से गांवों में प्रस्थान करेगा। इस दौरान एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, सदर उपजिलाधिकारी महेश दीक्षित, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार, सहायक वित्त और लेखाधिकारी नित्यानंद मिश्र, जिला समन्वयक जाहर सिंह निरंजन, अरविंद कुमार पुनीत, एनएल शर्मा, बृजेश सिंह, संजय श्रीवास्तव, राजकुमार, अमित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज जखौरा के गांवों में चलेगा रथ
शहर के बाद अब यह स्कूल चलों अभियान जागरूकता का प्रत्येक विकासखंड के गांवों में भी जागरूकता फैलाएगा। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम की तिथि निर्धारित कर दी गई है। 21 जुलाई को विकासखंड जखौरा क्षेत्र के गांवों में, 22 जुलाई को विकासखंड तालबेहट, 24 जुलाई को बार, 25 जुलाई को बिरधा, 26 जुलाई को महरौनी और 27 जुलाई को विकासखंड मड़ावरा के गांवों में जागरुकता रथ चलाकर अभिभावकों को बच्चों के लिए विद्यालयों पहुंचाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें