मत्स्य आखेट पर लगाई रोक
ललितपुर। एक जुलाई से 30 सितंबर तक जलाशयों में मत्स्य आखेट नहीं हो सकेगा। जिला मजिस्ट्रेट मानवेंद्र सिंह ने मछलियों के प्रजनन काल को ध्यान में रखकर आखेट पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एक जुलाई से तीस सितंबर तक मत्स्य जीरा/ दो से दस इंच आकार की मछली को न तो कोई पकड़ेगा और न ही कोई बेचेगा। कोई भी व्यक्ति मछली के प्राकृतिक बहाव को रोकने के लिए अवरोध, विष्फोटक पदार्थ, विषैले रसायन का प्रयोग नहीं करेगा। यदि ऐसा पाया जाता है कि तो अवरोधक सामग्री के साथ मछली जब्त कर ली जाएगी। यह आदेश सभी जलाशयों/समस्त जलक्षेत्रों पर प्रभावी होगा।