फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च से होगा उर्स का आयोजन

Mon, 26 Mar 2018 12:57 AM IST
amarujala
विज्ञापन
nirichan, lalitpur news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कौमी एकता का प्रतीक हजरत सदनशाह बाबा रहमत उल्लाह की दरगाज पर 31 मार्च से सौवें अजीमुश्शान उर्स के आयोजन का शुभारंभ होगा। रविवार को डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी ओपी सिंह ने तैयारियों का जाएगा लिया।
विज्ञापन

मेला ग्राउंड का निरीक्षण करते हुए डीएम व एसपी ने कार्यक्रम के बारे जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के लिए अपर पुलिस अधीक्षक व उप जिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित को निर्देश दिए। उर्स कमेटी सदर हाजी बाबूबदरद्दीन कुरैशी ने जिलाधिकारी को बताया कि भीड़ अधिक होने से धूल उड़ती रहती है। साथ शौचालयों की भी कमी है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका को पानी के छिड़काव व रेडीमेट शौचालय रखवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ सदर हिमांशु गौरव, जिला मुस्लिम ऐसोसिएशन सदर असलम कुरैश, नायब सदर अब्दुल रहमान कल्ला, अबरार अली, जनरल सेक्रटरी अजीज कुरैशी, मीडिया प्रभारी मोहम्मद नसीम, रिजबान उज्जमा, रमजान अली, हाजी साबिर अली, कमरुद्दीन कप्तान, अख्तर खम, समीर चौबे, शरद चौबे, मुरारी घटीक, राजू सिंधी, समद खान, सरफराज मेम्बर, हबीब खान, रज्जब अली आदि उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था का खींचा खाका
उर्स में आने वाले लोगों व व्यापारियों की सुरक्षा के लिए उर्स में अस्थाई रूप से एक चौकी बनाई गई है। जिसका प्रभारी निरीक्षक मनवीर सिंह को बनाया गया है, वहीं सहायक के रूप में मशीद खान को नियुक्त किया गया है। साथ ही एक अस्थाई एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया। जहां पर उर्स में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से उर्स में होने वाली हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। वहीं यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात प्रभारी केएन सिंह को जिम्मेदारी सौंपते हुए बैरियर व पार्किंग के स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए है। उर्स में होने वाली गतिविधियों पर पुलिस विभाग के अलावा खुफिया विभाग की नजर भी रहेगी।
विज्ञापन

-
एंटी रोमियों एस्कॉट रखेंगे शोहदों पर नजर
कौमी एकता का प्रतीक उर्स मेले में महिलाओं के भीड़ में आने जाने के समय उसके साथ छेड़खानी व अभद्रता की रोकथाम के लिए भी एंटी रोमियों एस्कोर्ट को नियुक्त किया गया है। यह टीम भीड़ में शामिल होकर शोहदों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें