फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 फुट ऊंचा संयम कीर्ति स्तंभ देगा संत के संदेश

Sun, 30 Apr 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
sant varni - फोटो : demo
विज्ञापन
नगर मेें आचार्य विद्यासागर महाराज के 50वें मुनि दीक्षा के उपलक्ष्य में नगर पालिका द्वारा वर्णी चौराहा पर 31 फुट ऊंचा संगमरमर का भव्य संयम कीर्ति स्तंभ का निर्माण कराया जाएगा। कीर्ति स्तंभ पर आचार्य के संदेशों और उनके जीवन संस्मरण की गाथा लिखी जाएगी। वर्णी चौराहा पर कीर्ति स्तंभ का निर्माण चौराहा से 45 फुट दूर डैम रोड पर वर्णी कॉलेज के पास स्थापित किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका को पीडब्ल्यूडी से एनओसी भी मिल चुकी है, जिससे अब दो सप्ताह में कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

जैन समाज के आदर्श व प्रेरणास्रोत मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के 50वें मुनि दीक्षा के उपलक्ष्य में नगर पालिका की पिछली बोर्ड बैठक में 31 फुट ऊंचे संयम कीर्ति स्तंभ को मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए नगर पालिका ने खाका तैयार कर लिया है और पीडब्ल्यूडी से भी एनओसी मिल चुकी है। यह कीर्ति स्तंभ मुख्य वर्णी चौराहा से 45 फुट दूर डैम रोड की ओर श्रीवर्णी जैन इंटर कॉलेज के पास नुक्कड़ में स्थापित किया जाएगा। कीर्ति स्तंभ का फाउंडेशन गोलाकार होगा। कीर्ति स्तंभ बनाने का उद्देश्य महान संत आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन संस्मरण की गाथा और उनके गौमाता के प्रति संवेदना, जीव दया के प्रति भावना को दर्शित करना है। कीर्ति स्तंभ पर भगवान महावीर और भगवान बुद्ध के जीवन संस्मरण भी स्थित होंगे, जो मानव जीवन को उत्कृष्ट बनाने के लिए संदेश देंगे। यह कीर्ति स्तंभ पूर्ण रूप से संगमरमर युक्त होगा। यह नगर का पहला किसी सड़क मार्ग पर स्थापित इतना बड़ा कीर्ति स्तंभ होगा, जो आचार्य विद्यासागर के जीवन पर आधारित संदेश देता हुआ प्रतीत होगा। इस कीर्ति स्तंभ पर जैन साधु की निशानी पिछी व कमण्छल भी दर्शाए जाएंगे। जबकि उनके संदेशों व चर्या को सुनहरे रंग से पिछी व कमंडल और चर्या के संस्मरण भी सुनहरे रंग से उकेरे जाएंगे। नगर में यह पहला इतना बड़ा कीर्ति स्तंभ होगा, जो किसी जैन संत के जीवन संस्मरण पर आधारित होगा।

जैन समाज संवारेगा स्तंभ
ललितपुर। श्रीक्षेत्रपाल जैन मंदिर समिति के प्रबंधक पंकज जैन पार्षद ने बताया कि उक्त कीर्ति स्तंभ के चारों ओर रंगबिरंगी लाइटिंग युक्त फुब्बारा का निर्माण जैन समाज द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें