फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बिल न चुकाने पर 307 घरों में अंधेरा

Sat, 20 Jan 2018 01:11 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
electricity - फोटो : demo
विज्ञापन
 दस हजार रुपये से अधिक का विद्युत बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली विभाग की आधा दर्जन टीमों ने शहर में दो दिन में विद्युत कनेक्शन काटकर 307 घरों में अंधेरा कर दिया। कनेक्शन कटते ही बकायेदार विभाग के चक्कर लगाने लगे और विद्युत बिल का भुगतान करने को भी तैयार हो गए। हालांकि बहुत से उपभोक्ता बिलों में गड़बड़ी की शिकायतों के चलते बिल सुधरवाने की बात करते रहे और बिल सही होने पर पूर्ण भुगतान करने को राजी हैं।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता परशुराम सिंह के निर्देश पर विद्युत अधिशासी अभियंता डी विमलेश कुमार द्वारा शहर में राजस्व वसूली अभियान के लिए शहरी व ग्रामीण अभियंताओं की आधा दर्जन टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें बृहस्पतिवार से तय मुहल्लों की सूची के अनुसार मीटर रीडरों की मदद से ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर उनके कनेक्शन काटने का काम रही है। साथ ही खराब या आईडीएफ होने पर मीटर भी बदले जा रहे हैं। इसी के तहत बृहस्पतिवार को जहां टीम द्वारा 45. 67 लाख रुपये के बकाये पर 228 विद्युत कनेक्शन काटे गए थे, शुक्रवार को टीमों द्वारा शहर में 24.87 लाख रुपये के बकाये पर 79 विद्युत कनेक्शन काट दिए गए हैं। इस प्रकार दो दिनों में विद्युत विभाग द्वारा शहर में बकायेदारों के कुल 307 घरों में कनेक्शन काटकर अंधेरा कर दिया है। घरों में बिजली गुल होते ही उपभोक्ता सीधे बिजली विभाग के कार्यालय बिल जमा करने पहुंचे और अपना बिल जमा कर कुछ उपभोक्ताओं ने अपना कनेक्शन जुड़वाया। लेकिन, बहुत से उपभोक्ताओं द्वारा बिल जमा नहीं किया जा सका, इसके चलते उन्हें रात अंधेरे में ही गुजारनी पड़ी। विभाग द्वारा शुक्रवार को 21.84 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। पूर्व में काटे गए कनेक्शन जुड़े पाए जाने पर आठ उपभोक्ताओं ने एफआईआर भी दर्ज कराई है। इनमें सात तालाबपुरा मुहल्ला के उपभोक्ता हैं, जबकि एक उपभोक्ता आजादपुरा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें