फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ करोड़ बिजली बिल बकाया

विज्ञापन
electric mwtwr.jpeg - फोटो : electric mwtwr.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। बिजली विभाग में बिजली कनेक्शन लेकर लंबे समय तक विभागीय कमियों व उपभोक्ताओं के बिलों के भुगतान न करने की लापरवाही की वजह से उनके बिलों पर बकाया की राशि लाखों रुपये में पहुंच गई है। ऐसे में एक लाख रुपये से अधिक की बकाएदारी वाले उपभोक्ताओं पर कुल लगभग तीन सौ करोड़ रुपये तक की विद्युत बकाएदारी पहुंच गई है। ऐसे में इतनी बड़ी राशि वसूलना बिजली विभाग के बड़ी चुनौती बन चुकी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा शासन के निर्देश पर एक मुश्त समाधान के तहत लगभग हर वर्ष उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट देकर बिलों की वसूली करते हुए सैकड़ों उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने का कार्य किया जाता है, लेकिन छूट के बाद भी कई मामलों में उपभोक्ता बिलों का भुगतान नहीं कर पाते और उनके बिलों की राशि हजारों और देखते ही देखते लाखों में पहुंच जाती है। वर्तमान में स्थिति यह है कि एक लाख रुपये से अधिक की बकाएदारी वाले उपभोक्ताओं पर लगभग तीन सौ करोड़ रुपये तक की बकाएदारी हो गई है, जिसे विभाग द्वारा वसूलने के लिए सूची तो तैयार की है, लेकिन बड़ी बकाएदारी वसूलने से पहले बिलों के पूर्व के भुगतान और इतना ज्यादा बढ़ने के कारणों को भी जांचा जा रहा है। हालांकि घरेलू व नलकूप कनेक्शनों के मामलों में मार्च माह में एक मुश्त समाधान योजना लागू होने पर उसमें बिलों में जनवरी माह तक लगाए गए सरचार्ज को सौ फीसदी माफ किया जाएगा और बिलों में गड़बड़ी की आशंका पर संशोधन का विकल्प भी दिया जाएगा, ताकि बिलों में सुधार हो सके और वास्तविक बिल के आधार पर योजना के तहत बिलों का भुगतान कराया जा सके। इससे काफी हद तक लोगों को राहत पहुंचेगी। फिलहाल विभाग द्वारा ऐसे बड़े बकाएदारों की सूची तैयार की जा रही है और जल्द ही विभाग द्वारा इन उपभोक्ताओं से संपर्क कर बिलों का भुगतान करने को प्रेरित भी किया जाएगा।
---------
एक लाख रुपये से अधिक के बड़े बकाएदारों की सूची तैयार की जा रही है। यदि घरेलू व नलकूप संयोजनधारी उपभोक्ता हैं तो उन्हें एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराने पर सरचार्ज में छूट दी जाएगी और बिलों में गड़बड़ी की आशंका होने पर बिलों के संशोधन का विकल्प भी रहेगा। इसके अलावा शिकायत मिलने पर बिलों में संशोधन लगातार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आकाश सचान, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें