फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज न होने से 30 हजार लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन किलोमीटर का चक्कर काटकर पहुंचते हैं स्टेशन के दूसरी ओर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नेहरू नगरवासियों के लिए रेलवे स्टेशन के इस ओर शहर की तरफ बाहर निकलने के लिए फुट ओवरब्रिज नहीं है, जिससे नेहरूनगर के तीस हजार लोग परेशान हो रहे हैं। नेहरूनगर के लोग प्लेटफार्म चार से रेलवे स्टेशन के अंदर से होकर आते हैं तो उनका चालान कटता है और यदि रेल पटरियां पार करके निकलते हैं तो ट्रेनों की चपेट में आने से कई लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं। शहर और नेहरूनगर के मध्य रेलवे स्टेशन स्थित है। नेहरू नगर के लगभग तीस हजार लोग रेलवे क्राॅसिंग और प्लेटफार्म चार की ओर बने फुटओवरब्रिज केे रास्ते रेलवे स्टेशन के अंदर से होकर शहर की ओर जाते हैं, लेकिन उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कई बार ज्ञापन देकर स्टेशन के दोनों ओर बाहर निकलने के लिए ब्रिज बनाने की मांग की है।

सांसद ने प्रस्ताव बनाने को कहा
झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा ने बीते दो दिन पहले दिशा की बैठक में नेहरू नगर के लोगों की समस्या को देखते हुए रेलवे के अधिकारियों को स्टेशन के दोनों ओर बाहर निकलने के लिए फुट ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


फोटो-28
कैप्सन-विवेक दरौनियां।
नेहरूनगर के तीन वार्ड हैं और यहां के लोगों को मुख्यालय जाने के लिए स्टेशन से बाहर जाने के लिए ब्रिज की सुविधा नहीं है। दसवीं तक के बच्चों को स्कूल जाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वे लाइन क्रॉस करते हैं तो रेलवे द्वारा चालान काट दिया जाता है। मजदूर वर्ग के लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
-विवेक दरौनियां

फोटो-30
कैप्सन-राजेश यादव
कॉलेज और बाजार जाने के लिए रेलवे स्टेशन के अंदर से होकर जाना पड़ता है। कई बार टीसी स्टेशन के अंदर से निकलने पर बिना टिकट पकड़ लेते हैं और चालान काट देते हैं। स्टेशन के दोनों ओर बाहर निकलने के लिए ब्रिज बनने के बाद ही समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन

-राजेश यादव ,छात्र।
-
फोटो-31
कैप्सन-अंकित कुशवाहा।
स्टेशन पर कार्रवाई से बचने के लिए तीन किलोमीटर का लंबा चक्कर काटना पड़ता है। यदि रेलवे ब्रिज बनवा दे तो तीस हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
अंकित कुशवाहा, छात्र।

फोटो-32
कैप्सन-सरमन रैकवार।
गल्ला मंडी में पल्लेदारी के लिए स्टेशन से होकर जाना पड़ता है और फिर वहां से ऑटो पकड़कर मंडी पहुंचते हैं। कई बार स्टेशन पर बिना टिकट पकड़कर चालान काट देते हैं। जिससे परेशानी होती है।
-सरमन रैकवार, पल्लेदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें