फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2991 सैंपलों की जांच में नहीं मिला एक भी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना वायरस संक्रमण से नगर को एक सप्ताह बाद राहत मिली है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2991 सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। इसको लेकर जनपदवासी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कोविड पॉजिटिव का आंकड़ा 12689 पहुंच गया। इनमें अब तक 125 की मौत हो चुकी और 12,546 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। वर्तमान में 18 मरीजों का उपचार चल रहा है। हालांकि बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 3010 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में एक सप्ताह बाद एक भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं मिला है। अब तक आए दिन एक-दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिल रहे थे। अब जिले में महज 18 संक्रमित मरीज एक्टिव बचे हुए हैं। रिकवरी दर 98.87 पहुंच गया है। शुक्रवार को जनपद के विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2991 व्यक्तियों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

टीम द्वारा लिए गए 2991 के सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है।
- डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें