फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2928 सेंपलों की जांच में नहीं मिला एक भी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। रिकवरी दर भी बढ़ कर 98.80 पहुंच गई है। वर्तमान में महज 25 संक्रमित एक्टिव बने हुए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2928 सैंपल की जांच में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण की गति थमती नजर आ रही है। इससे संक्रमितों में लगातार कमी आ रही है। बीते दो दिन पहले लगातार दो दिन तक एक भी संक्रमित नहीं पाया गया था। साथ ही एक दिन में एक-दो संक्रमित ही मिल रहे हैं। इससे एक्टिव केसों की संख्या भी गिरावट आ रही है। वर्तमान में महज 25 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 2928 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है।
जनपद में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को लेकर भले ही तमाम प्रयास किए गए हो, लेकिन अब तक आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट आने के समय में सुधार नहीं हो सका है। यहां पर अब तक चार दिनों के 2167 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। वर्तमान में 25 मरीजों का उपचार चल रहा है। राहत यह है कि रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2928 के सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है।
- डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें