संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को होनी है। इसके लिए प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। 14 टेबलें विधानसभा क्षेत्र ललितपुर व 14 टेबलें विधानसभा महरौनी में लगाई जाएंगी। इस प्रकार 28 टेबलों पर मतगणना होगी।
साथ ही दोनों विधानसभा क्षेत्रों में एआरओ टेबल अलग होगी। इस तरह कुल 30 टेबलें लगाई जाएंगी। इसके अलावा वहां वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। निर्वाचन आयोग ने मतगणना के प्रेक्षक के रूप में केरल कैडर की आईएएस को नियुक्त किया है। उनकी देखरेख में मतगणना कराई जाएगी। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि 38 राउंड में मतगणना को पूर्ण किया जाएगा। वर्तमान में स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है।