फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में मिले 28 एडीज लार्वा, टीम ने मौके पर ही किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में डेंगू व संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जांच अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम को 38 एडीज लार्वा मिले। जिस पर टीम ने मौके पर ही लार्वा रोधी दवा का छिड़काव कर नष्ट किया। सप्ताह में एक दिन कूलर व कंटेनर की सफाई करने के लिए जागरुक किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के दो मोहल्ला समेत छह ब्लॉक स्तर पर डेंगू व चिकिनगुनिया की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें कूलर व कंटेनरों में एडीज मच्छर के लार्वा पाए गए। मलेरिया निरीक्षण अजब सिंह, हरिशचंद्र नामदेव, ज्ञानेंद्र गौतम ने शहर के मोहल्ला व ब्लॉक स्तर पर जांच गई। जिसमें शहर के मोहल्ला महावीरपुरा व तालाबपुरा में कूलरों में दो-दो लार्वा मिले। ब्लॉक बिरधा में दो, महरौनी में एक, बार में तीन और जखौरा में जांच के दौरान कूलर व कंटेनर में 28 एडीज लार्वा पाए गए। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लार्वारोधी दवा का छिड़काव कर मौके पर ही नष्ट किया गया। टीम ने लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए जागरुक कर किया। जिसमें बताया कि सप्ताह में एक बार कूलरों व कंटेनरों की सफाई की जाए। सूखने के बाद दोबारा पानी भरा जाए। इसके अलावा तालबेहट, मड़ावरा में लार्वा नहीं पाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यालयों में रखे कूलरों की नियमित सफाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बर्तनों को सूखने के बाद ही उसमें पानी भरें। आस-पास में बारिश का पानी जमा न होने दें। छतों पर रखे पुराने बर्तन व टायरों में पानी जमा न होने दें। बीमारियों से बचाव के लिए शरीर को पूरी तरह से ढके रहने वाले कपड़े पहने पहनने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें