फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को बिके 275 नामांकन पत्र

विज्ञापन
नामांकन के दौरान भीड़ नियंत्रित करने को लगाई बेरीकेडिंग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा(ललितपुर)। पंचायती चुनावों में नामांकन पत्रों की बिक्री के नौवें दिन नामांकन पत्र खरीदे जाने की रफ्तार में कुछ कमी देखने को मिली। विकास खंड मड़ावरा की सातों न्याय पंचायतों में मंगलवार की दोपहर तीन बजे तक विभिन्न पदों के लिये 275 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन

मड़ावरा न्याय पंचायत में प्रधान पद के लिये 04, बीडीसी के लिए 06 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 30 नामांकन पत्र खरीदे गए। सौंरई न्याय पंचायत में ग्राम प्रधान के लिए 05, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 04 एवं पंचायत सदस्य के लिए 26 नामांकन पत्र खरीदे गए। धौरीसागर न्याय पंचायत में ग्राम प्रधान के लिए 05 क्षेत्र पंचायत सदस्य के 06 एवं पंचायत सदस्य के लिए 17 नामांकन पत्र खरीदे गए। न्याय पंचायत गिदवाहा में प्रधान के 05 क्षेत्र पंचायत सदस्य के 04 एवं पंचायत सदस्य के लिए 45 नामांकन पत्र खरीदे गए। न्याय पंचायत पारौल में प्रधान पद के 02, बीडीसी के 08 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के 14 नामांकन खरीदे गए। न्याय पंचायत नाराहट में ग्राम प्रधान पद के 14, बीडीसी के 09 एवं पंचायत सदस्य के 42 नामांकन पत्र खरीदा गया। वहीं गौना न्याय पंचायत में प्रधान पद के सर्वाधिक 03, बीडीसी के 04 एवं पंचायत सदस्य के मात्र 22 नामांकन खरीदे गए। मंगलवार को कुल बिके 275 नामांकन पत्रों में ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 38 बीडीसी के लिए 41 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 196 नामांकन पत्र खरीदे गए।
--------
आज से जमा होंगे नामांकन पत्र जमा, 14 काउंटर पर जमा होंगे नामांकन
बुधवार को नामांकन जमा किए जाने को लेकर मड़ावरा ब्लॉक में सभी तैयारियां मंगलवार को ही पूरी कर ली गई। इसके लिए मड़ावरा विकासखंड के प्रशासक सर्वेश सचान ने बताया कि सात एवं आठ अप्रैल को विकासखंड मड़ावरा में विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र जमा करने के लिए सात-सात यानि कुल 14 काउंटर बनाए गए हैं। जिनमें से सात पर न्याय पंचायतवार ग्राम पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन जमा किए जाएंगे। जबकि दूसरे सात काउंटर पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र जमा होंगे।
विज्ञापन

-----
आठ बजे से शाम पांच बजे तक जमा होंगे नामांकन
नामांकन पत्र जमा किए जाने के लिए सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन जमा किए जाएंगे। किसी भी दिक्कत के लिये सभी काउंटर पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।
-------
उम्मीदवार एवं प्रस्तावक ही जा सकेंगे अंदर
नामांकन पत्र जमा करने के लिए नामांकन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक काउंटर पर बैरिकेडिंग लगाए गए हैं। यहां से सिर्फ उम्मीदवार एवं प्रस्तावक ही अंदर जा सकेंगे। वहीं नामांकन पत्र जमा करने के लिए उम्मीदवार एवं उसका प्रस्तावक नामांकन जमा करने जाएंगे। किसी विशेष परिस्थिति में सिर्फ उम्मीदवार या प्रस्तावक द्वारा भी अकेले नामांकन जमा किया जा सकता है।
-
लिपिकीय त्रुटि पर खारिज नहीं होगा नामांकन
नामांकन पत्र भरने में किसी प्रकार की लिखावट को लेकर नामांकन खारिज नहीं किया जाएगा, एआरओ सभी प्रविष्टियां चेक कर अगर कुछ कमी है तो उसे संशोधित कर उसे जमा करेंगे।
-----
मड़ावरा ब्लॉक में इतने पद हैं रिक्त
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में विकासखंड मड़ावरा में 65 ग्राम प्रधान, 74 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 789 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं, जिन पर चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें