फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते पाए जाने पर लगेगा 25 हजार का अर्थदंड

विज्ञापन
betwa river.jpg - फोटो : betwa river.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में अवैध खनन के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने की प्रशासनिक कवायद शुरू होगी। इसके लिए खनिज विभाग जानकारी जुटा रहा है। लाइसेंसी खदानों के अतिरिक्त अवैध खनन करते पाए जाने पर 25 हजार रुपये अर्थदंड लगाया जाएगा। जिले में कुल लाइसेंसी खदानों की संख्या 64 है।
विज्ञापन

अवैध खनन की बढ़ती शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन अब गंभीर हो गया है। अवैध कारोबोरियों पर डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। रोड़ा, गनगोरा समेत कई स्थानों पर लगातार खनन किए जाने की शिकायत को संज्ञान में लेने के बाद जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने खजिन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि अवैध खनन पर कड़ी नजर रखी जाए। खनन के लिए जिले में 64 लोगों को खनिज विभाग ने लाइसेंस जारी किए हैं। इसके जो भी पकड़ा जाएगा उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
----
कुल खदाने संख्या
ग्रेनाइट की खदानें 20
खंडा गिट्टी की खदानें 26
बालू मोरंग की खदानें 06
पाइरोसिलिएट/ डायस्फोर की खदानें 05
इमारती पत्थर की खदानें- 07
वर्जन
जिले अवैध खनन की मिली शिकायतों पर जांच की जा रही है। दोष सिद्ध पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन हर हाल में रोका जाएगा। शशांक शर्मा, खनिज अधिकारी।
विज्ञापन

-----
अवैध खनन करते पकड़े जाने पर संबंधितों पर न्यूनतम 25 हजार का जुर्माना लगेगा। खनिज विभाग को शिकायतों की जांच कर त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया है। अन्नावि दिनेश कुमार, जिलाधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें