फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजीवन कारावास के 25 कैदी आगरा की केंद्रीय जेल भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला कारागार में क्षमता से अधिक कैदियों व बंदियों की संख्या होने के चलते आलाधिकारियों की अनुमति से आजीवन कारावास के 25 कैदी शनिवार को आगरा जेल भेजे गए हैं। इसके बाद आठ महिला एवं बीस अन्य कैदी भी आगरा की जेल में शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला कारागार में 180 बंदी व कैदियों को रखे जाने की क्षमता है, लेकिन आए दिन अलग-अलग मामलों में बंदियों के जिला कारागार में पहुंचने के चलते क्षमता से अधिक कैदी हो गए हैं। वर्तमान में जिला कारागार में बंदी व कैदियों की संख्या 586 पर पहुंच गई है। जिसके चलते आजीवन कारावास के सजायाफ्ता कैदियों को आगरा की केंद्रीय जेल में शिफ्ट किया गया।
बीते दस बजे पहले ही जिला कारागार से दस कैदियों को आगरा भेजा गया था। अब शनिवार को फिर आजीवन कारावास के 25 और कैदियों को आगरा जेल भेजा गया है। वहीं अभी बीस अन्य कैदियों को भी आलाधिकारियों की अनुमति मिलने पर आगरा भेजा जाएगा, जबकि आठ महिला कैदियों को भी आगरा की जेल में शिफ्ट किया जाना है।
विज्ञापन

जिला कारागार ललितपुर से शनिवार को 25 आजीवन कारावास के कैदी आगरा की केंद्रीय जेल भेजे गए हैं। इससे पूर्व 25 कैदी आगरा की जेल भेजे जा चुके हैं। आलाधिकारियों की अनुमति से अभी बीस कैदी एवं आठ महिला कैदियों को भी शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

-लाल रत्नाकर सिंह, जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें