ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव निवासी हादसे में घायल व्यक्ति की 24 दिन बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम भरतपुरा निवासी पुरुषोत्तम साहू पुत्र जयराम दो अप्रैल को सुबह अपने खेत से वापस घर की ओर जाखलौन पंप कैनाल की नहर रोड से आ रहा था। इसी दौरान गांव के पास में ही पीछे से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे पुरुषोत्तम गंभीर रू प से घायल हो गया। परिजन आननफानन जिला अस्पताल लाए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया। यहां पर उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया। जहां से उपचार कराकर 26 अप्रैल को घर वापस आए और रात में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भांजे ग्राम सिलगन निवासी सतीश साहू ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटे थे। खेती करने के परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना से उपचार के दौरान पूरी तरह से आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। अब परिवार के पालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है।