फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: किसानों को दिए जाएंगे 2280 सोलर पंप, 29 को करें ऑनलाइन बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। किसानों को मुफ्त सिंचाई की सुविधा के लिए पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पंप का लक्ष्य 110 फीसदी बढ़ा दिया गया है। अब पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 2280 सोलर पंप दिए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। अनुदान पर सोलर पंप के लिए किसान 29 फरवरी को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन बुकिंग कर टोकन जारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

पीएम कुसुम योजना अंतर्गत सोलर पंप लेने से वंचित रह गए किसानों को एक अन्य मौका दिया गया है। लक्ष्य में 110 फीसदी की वृद्धि कर दी गई है। अब 2280 सोलर पंप दिए जाएंगे। इसके लिए किसान वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर “अनुदान पर सोलर पम्प हेतु बुकिंग करें” लिंक पर क्लिक कर बुकिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही किसानों को पांच हजार रुपये टोकन मनी के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा। टोकन मिलने के बाद एक सप्ताह में किसान के अंश के रूप में बैंक में धनराशि चालान के माध्यम से जमा करनी होगी। जमा न करने पर टोकन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
यह है सोलर पंप में अनुदान व अंश और लक्ष्य
सोलर पंप - सोलर का मूल्य - राज्य अनुदान - केंद्र अनुदान - कुल अनुदान - टोकन मनी - कृषक अंश - जिले का लक्ष्य
3 एचपी डीसी - 23272 - 82476 - 57157 - 139633 - 5000 - 88088 - 1075
3 एचपी एसी - 230445 - 81110 - 57157 - 138267 - 5000 - 87178 -
5 एचपी एसी - 327498 - 108449 - 88050 - 196499 - 5000 - 125999 - 700
7.5 एचपी एसी - 444094 - 147114 - 119342 - 266456 - 5000 - 172638 - 250
10 एचपी - 557620 - 147114 - 119342 - 266456 - 5000 - 286164 - 255
कुल लक्ष्य - 2280
-
किसान सोलर पंप लेने के लिए 29 फरवरी को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन बुकिंग कर टोकन जारी कर सकेंगे।
- बसंत कुमार दुबे, उप निदेशक, कृषि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें