फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सभी 415 ग्राम पंचायतों में जल्द बनेंगे बरात घर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्रामीण इलाकों में पहले जब किसी यहां बरात आती थी तो उन्हें सरकारी स्कूलों में ठहरा दिया जाता था। लेकिन जब सरकार ने स्कूलों में बरात व अन्य निजी कार्यक्रमों पर रोक लगाई है, तब से बरात खेत व खलिहान में खुले में रोकी जाती है। यदि परिवार थोड़ा संपन्न हुआ तो शहर में शादीघर में विवाह समारोह हो जाता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए अब शासन प्रत्येक ग्राम पंचायत में बरात घर बनाने जा रहा है।
पहले शासन ने इन शादीघरों को पीपीपी मॉडल पर तैयार करने की कार्ययोजना बनाई थी, लेकिन जब इसके लिए लोगों ने रुचि नहीं दिखाई तो अब शासन इन्हें बनवाने के लिए पहल कर रहा है। जनपद की सभी 415 ग्राम पंचायतों में ये शादीघर बनाए जाने हैं। जो लोग शादीघर किराए पर लेकर विवाह नहीं कर सकते, उनके लिए यह काफी सहायक होगा। उन्हें बरात ठहराने के लिए गांव में उचित स्थान मिल पाएगा। हालांकि, अभी धरातल पर इस योजना को आने में समय लगेगा, क्योंकि शासन ने इसके लिए निर्धारित बजट व विधिवत नक्शा का निर्माण कर जनपद मुख्यालय को नहीं भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में बरातघर निर्माण की योजना प्रस्तावित है। शासन से निर्देश आने के बाद इनका निर्माण प्रारंभ कराया जाएगा। वर्तमान में इन बरात घर निर्माण के पंचायती राज विभाग व ग्राम्य विकास विभाग में मंथन चल रहा है।
नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें