फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विशेष मरम्मत से 22 सड़कें व तीन पुलिया होंगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में तीन ब्लॉक की खस्ताहाल पड़ी 22 सड़कें जल्द ही दुरुस्त होंगी। साथ ही, तीन पुलियों की भी मरम्मत की जाएगी। लोक निर्माण विभाग सड़क की कार्ययोजना तैयार कर रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कार्ययोजना शासन को भेजी जाएगी। स्वीकृति के साथ बजट मिलने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले के ब्लॉक बार, महरौनी व मड़ावरा में कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में बनी हुई थीं। बारिश होने से इनकी हालत और भी बदहाल हो गई है। हालत यह है कि इन मार्गों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और सड़क जगह-जगह उखड़ गई है। कई जगह तो डामर तक पूरी तरह से गायब हो गया है। ऐसे में इन मार्गों पर चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन तक सुरक्षित नहीं चल पा रहे हैं। आए दिन बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। लेकिन, अब जल्द ही इन तीन ब्लॉक की सड़कों के दिन बहुरेंगे।

यह सड़कें विशेष मरम्मत से होंगी दुरुस्त

सैदपुर से रमेशरा - 2.720 किमी.

तलऊ संपर्क मार्ग - 3.790 किमी.

म्यांव संपर्क मार्ग - 2 किमी.

गिदवाहा से छितरापुर लिंक मार्ग- 4.61 किमी.

जमुनियां से बड़गाना, बैरवारा मार्ग - 2.20 किमी.

गुढ़ा से मड़ावरा मार्ग - 2 किमी.

बनयाना से अर्जुनखिरिया मार्ग - 2 किमी.

नैकोरा से भौंड़ी तिराहा - 3 किमी.

जलंधर खैरपुरा नीमटौरिया मार्ग - 2 किमी.

इन पुलियों की होगी मरम्मत

गिरार मजरा दानशा मार्ग की क्षतिग्रस्त पुलिया

सौल्दा से ठनगना मार्ग की क्षतिग्रस्त पुलिया

महरौनी मड़ावरा से मदनपुर मार्ग की पुलिया

बार, महरौनी, मड़ावरा की 22 सड़कों व तीन पुलियों को विशेष मरम्मत से दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण किया जाएगा।-रोहित त्रिपाठी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें