फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले : प्रदीप सरावगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। केंद्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर चल रहे 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

प्रदीप सरावगी ने कहा कि 11 वर्षों में 22 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। महिलाओं को विशेष सम्मान और अवसर देकर उन्हें पुरुषों के बराबर सहभागिता का मौका दिया। 2047 तक हम विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में आने को उन्मुख हैं। जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि आज प्रबुद्ध समाज खुद महसूस कर रहा है कि 2014 और 2025 के बीच देश ने कितनी प्रगति की है।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं को स्व उद्योग लगाने का मौका मिला है। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को आरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि हम ऐसे हथियार बना रहे हैं, जिनकी सारी दुनिया में मांग है। जिले के प्रभारी सुरेश अवस्थी ने कहा कि सब को याद होगा कि 16 मई 2014 को जब भाजपा की सरकार बनी तो इंग्लैंड के एक प्रमुख अखबार ने छापा था कि पहली बार भारत में भारतीय सरकार बनी है। इस अवसर पर श्रम सेवा राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, भागीरथ बरुआ, प्रदीप चौबे, राजकुमार जैन, बंशीधर श्रीवास, जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया, डा राजकुमार जैन, सुशील श्रीवास्तव, प्रभारी देवेन्द्र गुरु, जय शंकर दुबे, ऋषभ कुमार मोदी, लक्ष्मी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें