फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

218 उपभोक्ताओं को बांटे 632 एलईडी बल्ब

Tue, 26 Jan 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत खपत कम करने और ओवरलोड से मुक्ति दिलाने के लिए विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को मामूली कीमत पर एलईडी बल्ब उपलब्ध करा रहा है। विभाग द्वारा सोमवार को 632 उपभोक्ताओं को एलईडी बल्बों का वितरण किया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा विद्युत खपत कम करने की योजना के तहत शहर में मामूली कीमत और साधारण बल्बों के सापेक्ष नौ से दस गुना कम वाट वाले एलईडी बल्बों का वितरण विद्युत विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। विभाग द्वारा बांटे जा रहे एलईडी बल्ब सात वाट के हैं।

इनकी रोशनी साठ वाट के बल्ब के बराबर होती है। ऐसे में साधारण बल्ब के स्थान पर आठ एलईडी बल्ब लगाकर आठ कमरों को रोशन किया जा सकता है। विभाग द्वारा एलईडी बल्ब वितरण के साथ- साथ उपभोक्ताओं को इसके फायदे भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, कम वाट के एलईडी बल्ब के उपयोग से उपभोक्ताओं को भी अधिक धनराशि के विद्युत बिलों के भुगतान से छुटकारा मिलेगा। विभाग द्वारा गल्ला मंडी स्थित विद्युत सब स्टेशन पर लगातार चौथे दिन एलईडी बल्बों को वितरण किया गया।

सोमवार को विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह के निर्देश पर उपखंड अधिकारी प्रथम अखिलेश कुमार वर्मा और अवर अभियंता पंकज मौर्य के नेतृत्व में 218 उपभोक्ताओं को 632 एलईडी बल्बों का वितरण किया गया। विभाग ने 85 रुपये की लागत के हिसाब से 53,720 रुपये का राजस्व प्राप्त किया। विभाग द्वारा अब तक 1.42 लाख रुपये की धनराशि से 1,677 एलईडी बल्बों का वितरण किया जा चुका है। बल्ब  वितरण के दौरान उपखंड अधिकारी द्वितीय प्रेमचंद्र, अवर अभियंता पंकज मौर्य,  जितेंद्र चौरसिया, लखन, रमाकांत आदि मौजूद रहे।

इंटरवल में एलईडी बल्ब लेने जा रहे मास्साब
विद्युत विभाग द्वारा वितरित किए जा रहे एलईडी बल्ब लेने के लिए कई स्कूलों के अध्यापक भी इंटरवल में पहुंच रहे हैं। विभिन्न सरकारी संस्थानों के कर्मचारी एलईडी बल्ब लेने समय निकाल कर पहुंच रहे हैं। वहीं, एलईडी बल्ब प्राप्त करने के लिए नझाई व जिला परिषद स्थित विद्युत बिलिंग काउंटरों पर भी उपभोक्ता बिलों का भुगतान कर रहे हैं, जिसके कारण लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें