फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड के पार्किंग में कांग्रेस ने लगाया षड़यंत्र का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड के पार्किंग में षड्यंत्र का आरोप
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कमेटी ने डीएम से की जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बस स्टैंड के पार्किंग का ठेका न कराकर पांच माह के लिए न्यूनतम बोली का प्रावधान रखने को नगर कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका के कर्मचारियों पर षड्यंत्र का आरोप लगाया है और इस मामले में जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा डीएम को एक ज्ञापन देकर आरोप लगाते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा बस स्टैंड पार्किंग का ठेका की तारीख 15 अक्टूबर रखी गई है, जिसकी न्यूनतम बोली षड्यंत्र के तहत चार लाख रुपये है, जबकि वर्ष 2016-17 में ठेके की गई नीलामी पांच लाख 82 हजार रुपया होती है। इसकी वार्षिक नीलामी कराई, लेकिन किसी कारणवश नहीं हो पाई। इसके बाद दूसरी बार विज्ञप्ति निकाली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी व अध्यक्ष के आदेश पर दूसरी बार भी नीलामी नहीं हो पाई। इसी प्रकार 25 जून को पुन: नीलामी की तारीख रखी गई, इस नीलामी में पांच ठेकेदारों ने पैसे जमा किए, लेकिन अध्यक्ष व कर्मचारी के दबाव के कारण नीलामी कैंसिल कर दी गई। अब उन्होंने पांच माह के ठेका के लिए चार लाख रुपया न्यूनतम बोली का प्रावधान रखा है, जिससे कि कोई ठेकेदार न आए। वार्षिक ठेका के 10 प्रतिशत बढ़ाकर न्यूनतम बोली छह लाख 40 हजार 200 रुपये होती है। एक माह के लिए 53 हजार 350 रुपया के हिसाब से पांच माह के दो लाख 66 हजार 750 रुपया होना चाहिए। आरोप लगाया कि जानबूझकर पालिकाध्यक्ष व कर्मचारियों की मिलीभगत से पांच माह के चार लाख रुपये न्यूनतम बोली रखी गई है, जिससे कोई ठेकेदार बोली लगाने न आए और इससे नीलामी भी नहीं हो पाएगी। अभी वर्तमान में प्रतिदिन के हिसाब से 600-700 रुपया जमा हो रहे हैं, जिससे राजस्व की हानि हो रही है, जबकि रोज की वसूली 2300 रुपया के लगभग आती है। इसमें ठेके के रोज की राशि का बंदरबांट करने और राजस्व में 600-700 रुपया जमा करने और वहां पर प्राइवेट कर्मचारियों से पैसा उगाही का आरोप भी लगाया है। नगर कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, मु.आसिफ, समद खां, अंकित यादव, मोंटी शुक्ला, रामनरेश दुबे, रक्खन अहिरवार आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें