फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल गृह दैलवारा में ठीक मिली व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दैलवारा बाल गृह में व्यवस्थाएं मिली ठीक
विज्ञापन

- अपर जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर देखी स्थिति
- किशोरों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूंछा
अमर उजाला ब्यूूरो
ललितपुर। बुधवार को अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में गठित जिला निरीक्षण समिति एवं मूल्यांकन समिति ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) नेहरू नगर एवं राजकीय बाल गृह (बालक) दैलवारा का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली।
विज्ञापन

समिति ने सबसे पहले राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) नेहरूनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण गृह में कुल 45 किशोर संस्था में उपस्थित मिले। संस्था में तैनात कर्मचारियों की दैनिक डायरी के साथ संस्था के रिकार्डों को देखा। समिति ने संस्था में लगे 13 सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। समिति के सदस्यों ने निरूद्ध किशोरों से संस्था की समस्त व्यवस्थाओं के बारे में पूंछा गया। जिसमें सभी किशोरों द्वारा सभी व्यवस्थाएं सही बताई। इसके बाद जिला निरीक्षण समिति राजकीय बाल गृह (बालक) दैलवारा पहुंची। सभी कर्मचारी ड्यूटी के अनुसार तैनात थे। संस्था में तैनात बालक शिक्षण कार्य करते मिले। संस्था में 24 बच्चे मिले। संस्था के अधीक्षक हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों के मनोरंजन के लिए संस्था में टीवी, कैरम, टेबिल टेनिस, क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेलों की व्यवस्था है। बालकों से उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, खान-पान आदि की गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान समिति द्वारा संस्था में उपलब्ध जगह, कमरो, मनोरंजन कक्ष, शिक्षण कक्ष, शौचालयों, स्नान गृहों एवं रसोई कक्ष का निरीक्षण किया गया। इसके बाद बच्चों को दिए गए कपड़ों, विस्तर, लॉकर्स की गुणवत्ता जांची। संस्था के सीसीटीवी कैमरों व बायोमैट्रिक मशीन भी चेक की गई। पीने के लिये संस्था में आरओ भी सही मिला। इस बीच संस्था के अधीक्षक को परिसर में सफाई रखने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर निरीक्षण समिति अध्यक्ष के अतिरिक्त सदस्य सचिव, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, सदस्य पुलिस उपाधीक्षक, सीओ सदर हिमांशु गौरव, सहायक अधीक्षक राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) सुभाष चंद्र मिश्र, जेएस बक्शी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल एवं सदस्य रामनाथ पाठक, राजाराम एडवोकेट, उत्तम सिंह चौहान, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य वीरेंद्र कुमार जैन एवं अर्चना परमार, बाल मित्र अजय, सदस्य पंकज कुमार संरक्षण अधिकारी, सदस्य महेश रिछारिया, साईं ज्योति सेवा समिति, परामर्शदाता सुरेंद्र कुमार, रवि प्रकाश शर्मा व राकेश कुमार झा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें