फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक चलेगा ग्रामों में साफ-सफाई का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
31 तक चलेगा गांवों में सफाई का अभियान
विज्ञापन

ललितपुर। राजकीय इंटर कालेज सभागार में स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण कार्यक्रम की आयोजित कार्यशाला में 31 जुलाई तक ग्रामों में साफ-सफाई के चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी गई। डीएम ने बताया कि सफाई कर्मचारियों का समूह (क्लस्टर) गठित कर ग्रामों में साफ-सफाई का अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों पर जल भराव तथा कूड़ा-करकट का सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा। इसी दौरान शौचालय निर्माण एवं अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शिका पुस्तक भी वितरित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बताया गया कि 1 अगस्त से 30 अगस्त18 तक पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण एवं वृहद स्वच्छता अभियान के आयोजन की जानकारी दी गई। एक सर्वेक्षण कराया जा रहा है, जिसमें एजेन्सी द्वारा चयनित ग्रामों के विद्यालय, आगनवाड़ी केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हाट-बाजार तथा धार्मिक स्थल (मंन्दिर, मस्जिद, गिरिजाघरों का सर्वेक्षण किया जाएगा। सभी जगह शौचालयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वच्छता के इस अभियान से जन-जन को जोड़ा जाए एवं प्रत्येक स्तर पर जन प्रतिनिधियों, समाज के विभिन्न वर्गों यथा सिविल सोसाईटी, स्वैच्छिक संस्थाओं, विद्यालयों उद्योगों से संबंधित व्यक्तियों आदि को सक्रियता से जोड़ा जाए। राज्य वित्त आयोग एवं 14वें वित्त आयोग की संस्तुति के अनुसार ग्राम पंचायतों को प्राप्त धन राशि से ग्राम की गलियों एवं अन्य सावर्जनिक स्थलों को जल निकासी एवं जल भराव की समस्या से निराकरण कराकर सम्पूर्ण ग्राम पंचायत क्षेत्र मेें साफ सफाई सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं, सफाई कर्मचारियों का समूह (क्लस्टर) गठित कर ग्रामों में साफ-सफाई का अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों पर जल भराव तथा कूड़ा-करकट आदि का सुरक्षित निस्तारण 31 जुलाई तक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें