फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूलेन निर्माण में अनदेखी से दुर्घटना की संभावना बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
टू-लेन निर्माण में अनदेखी, दुर्घटना की संभावना बढ़ी
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दी कंपनी को चेतावनी, डीएम को देंगे ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जाखलौन (ललितपुर)। ललितपुर से देवगढ़ मार्ग पर नवनिर्मित टू-लेन सड़क का निर्माण कार्य अपनी पूर्णता की ओर है, लेकिन कस्बे के राजमार्ग चौराहे से जाखलौन पंप केनाल हेड तक जाने वाले मार्ग को इस टू-लेन मार्ग से न जोड़ने के कारण यह चौराहा दुर्घटनाओं का केंद्र बन कर रह गया है, आए दिन टैक्सी, दो पहिया वाहन, ट्रैक्टर, ट्राली दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ललितपुर से देवगढ़ तक जाने वाला बहुप्रतीक्षित टू-लेन का मार्ग अपनी प्रगति की ओर है। कस्बे में राजमार्ग चौराहे से जाखलौन पंप केनाल हेड, बंदर गुढ़ा शिवपुरी ,बरौद नेहरू नगर तथा मध्य प्रदेश के कनावटा, बराना जाने वाले लोगों को इसी रास्ते से आना-जाना पड़ता है। वर्तमान में इस सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा कस्बे के सभी मार्गों को मुख्य मार्ग से व्यवस्थित तरीके से जोड़ दिया गया है, लेकिन इस मार्ग को जानबूझकर छोड़ दिया गया है, जबकि इस मार्ग से कस्बे के सबसे ज्यादा वाहनों का आवागमन होता है। आरोप लगाया गया कि ग्रामीणों की मांग पर कंपनी के कर्मचारियों ने पांच हजार रुपये की मांग करते हुए कहा कि यदि इस मार्ग को जुड़वाना है तो कंपनी के पास पांच हजार जमा करो। बताते चलें कि यह मार्ग सीसी रोड विधायक निधि से जुड़ा होने के कारण इसको अधूरा छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने कंपनी के कर्मचारियों को सात दिन में निर्माण कार्य करने की चेतावनी दी है। अन्यथा की स्थिति में जिलाधिकारी ललितपुर को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। मांग करने वालों में जयदेव मिश्रा, बलराम पटेल (माते), बल्लू चौहान, कैलाश नारायण नांगल, अरविंद रजक, नरेंद्र राजा, चंद्रभान रजक सदस्य क्षेत्र पंचायत, संजीव रजक, वीरन रजक, ब्रजभान रजक, भूपेंद्र राजा, पिंटू राजा, इमरत यादव, बाबू यादव, सूरी रैकवार, कन्नू सहरिया, अंकित मिश्रा, पप्पन राजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें