फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आगमन से उत्साहित नहीं भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के आगमन से उत्साहित नहीं भाजपाई
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हो रहा है, इसके बाद भी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई नहीं दे रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों में सीएम के आने पर शहर पोस्टर, बैनर, होर्डिग्स से पट जाते थे जबकि इस बार ऐसा नहीं हुआ। चंद बैनर, पोस्टर को छोड़कर होर्डिग्स के फ्रेम खाली नजर आ रहे हैं। बता दें कि जिले में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में लंबी खाई बनी हुई है। इससे संगठन को मजबूती नहीं मिल पा रही है। कुछ नेता तो इसकी हकीकत मुख्यमंत्री के सामने रखने के मूड में हैं। लेकिन, सीएम से समय मिलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। यदि असंतुष्ट गुट सीएम से मिलने में कामयाब हुआ तो पार्टी पदाधिकारियों को बड़ा झटका लगना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें