वन संरक्षक ने की समीक्षा
ललितपुर। वन संरक्षक बुंदेलखंड वृत्त अशोक कुमार ने ललितपुर आकर मुख्यमंत्री की तैयारियों को लेकर डीएफओ के साथ बैठक की। इस संबंध में उन्होंने व्यापक दिशा-निर्देश भी दिए। जिससे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने वन विभाग की छवि खराब न हो। इस मौके पर डीएफओ गोविंद शरण, एसडीओ आरके त्रिपाठी आदि शामिल रहे।