फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: इंटरमीडिएट के 6,143 परीक्षार्थियों ने दी चित्रकला की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट के 6,143 परीक्षार्थियों ने दी चित्रकला की परीक्षा
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में आयोजित हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत 26 फरवरी को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट की चित्रकला, लेखन व प्रावैधिक परीक्षा और दूसरी पाली में अर्थशास्त्र प्रथम की परीक्षा आयोजित की गई। दोनों ही पालियों में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रथम पाली में सुबह साढ़े सात बजे से पौने ग्यारह बजे आयोजित इंटरमीडिएट की चित्रकला आलेखन विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 6,592 परीक्षार्थियों में से 6,110 ने परीक्षा दी और 482 अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही आयोजित चित्रकला प्रावैधिक विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 40 परीक्षार्थियों में से 33 ने परीक्षा दी और 07 अनुपस्थित रहे। वहीं दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक दूसरी पाली में आयोजित इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र प्रथम की परीक्षा में कुल पंजीकृत 4,245 परीक्षार्थियों में से 4,016 ने परीक्षा दी व 229 अनुपस्थित रहे। दोनों ही पालियों में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें