फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का गेट टूटकर गिरा, प्लेटफार्म पर तीन यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर मालगाड़ी का गेट टूटकर गिरा, तीन यात्री घायल
विज्ञापन

ललितपुर। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर चलती मालगाड़ी के एक डिब्बे का गेट टूटकर प्लेटफार्म पर गिरने से तीन यात्री घायल हो गए, इनमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। वहीं, एडीआरएम झांसी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों को तात्कालिक रुप से पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई।
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सुबह करीब पौने ग्यारह बजे दो व तीन नंबर प्लेटफार्म पर यात्री डाउन रूट की छत्तीसगढ़ और अप रूट की ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी झांसी से बीना की ओर जाने वाली तेज रफ्तार एक मालगाड़ी निकली और इस मालगाड़ी के एक डिब्बे का गेट अचानक टूटकर प्लेटफार्म पर एक खंभे से जा टकराया और वह गेट वहां बैठे तीन यात्रियों को भी उसी गति से जा लगा, इसके कारण तीनों यात्री घायल हो गए। इसकी जानकारी जीआरपी और अन्य रेलवे अधिकारियों को मिलते ही तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू कराया गया। घायलों में ललितपुर के इलाइट चौराहा निवासी देवकुमारी मुहल्ला आजादपुरा निवासी मुन्नीदेवी पत्नी प्रकाश झा और आगरा के थाना खड़ौली अंतर्गत मूलपुर निवासी गौरव शर्मा शामिल हैं। इनमें मुन्नीदेवी और देवकुमारी को गंभीर रुप से घायल होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रिफर कर दिया गया। घटना में घायलों को रेलवे विभाग के एडीआरएम विनीत सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उन्हें तात्कालिक रुप से इलाज कराने के लिए पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई। आगरा निवासी घायल युवक गौरव शर्मा ने बताया कि वह टोल प्लाजा मालथौन पर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और छुट्टियां होने पर वह अपने घर आगरा जाने के लिए छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक मालगाड़ी का गेट टूटकर उसके सिर में जा लगा, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का कारण जानने में जुटे अधिकारी
रेलवे स्टेशन पर घटी इस घटना से रेलवे अधिकारी तत्काल हरकत में आ गए और घटना का कारण जानने में जुट गए। एडीआरएम विनीत सिंह दोपहर एक बजे अप रुट की कुशीनगर एक्सप्रेस से ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने स्टेशन प्रबंधक श्रेयांश चंद्र जैन से घटना के बारे में जानकारी ली और घटना के कारणों के पीछे लापरवाही जानने के लिए मालगाड़ी के निकलने के दौरान पिछले रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले कर्मचारियों से भी उक्त मालगाड़ी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जुटाई। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर जहां घायलों से हालचाल जाना तो वहीं घटना में घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई और चिकित्सकों से भी घायलों की स्थिति जानी, साथ ही उन्होंने रेलवे कर्मचारियों को घायलों के लिए हर संभव मदद देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। लापरवाही की बात सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें