ब्लाक क्रीड़ा में महरौनी बना ओवरआल चैंपियन
ललितपुर।
जेटीसी ग्राउंड पर जनपद स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में ब्लाक महरौनी ओवरऑल चैंपियन रहा है। वहीं, ब्लाक बार को उपविजेता घोषित किया गया। समापन समारोह में अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
चार सौ मीटर प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में अभिनय प्रथम, सौरभ द्वितीय व अनिल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रवीना प्रथम, माधुरी द्वितीय व कृष्णा को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। कबड्डी के प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में ब्लाक बार विजेता व उप विजेता ब्लाक बिरधा को घोषित किया गया। खोखो प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में ब्लाक महरौनी विजेता व ब्लाक बार उप विजेता रहा। कबड्डी के प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में बार विजेता व ब्लाक महरौनी उप विजेता घोषित हुआ। खोखो प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग में ब्लाक महरौनी विजेता व ब्लाक जखौरा उप विजेता रहा। इसी प्रकार चार सौ मीटर जूनियर बालक वर्ग में नीलेश प्रथम, रवि द्वितीय व अरविंद तृतीय रहे। बालिका वर्ग में छाया प्रथम, करिश्मा द्वितीय व अर्चना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। खोखो प्राथमिक बालक वर्ग में ब्लाक महरौनी ब्लाक विजेता व ब्लाक बिरधा उप विजेता घोषित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग में ब्लाक मड़ावरा विजेता व ब्लाक महरौनी उप विजेता रहा। खोखो बालिका वर्ग में ब्लाक जखौरा विजेता व ब्लाक तालबेहट उप विजेता घोषित किया गया। गोलाफेंक बालक वर्ग में अरुण सहरिया प्रथम, वीर प्रताप सिंह द्वितीय व अरविंद जखौरा तृतीय स्थान पर रहा। गोलाफेंक बालिका वर्ग में मनीषा प्रथम, संध्या बिरधा द्वितीय व दीप कुमारी तृतीय स्थान पर रही। समापन अवसर पर जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य जेपी राजपूत ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ खेल में प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रतियोगिता में खेल भावना से शामिल होने के लिए कहा। बीएसए अंबरीश कुमार ने कहा कि अध्यापकों के अथक प्रयास से ही प्रदेश में जिले का अलग ही स्थान रखता है। उन्होंने शिक्षकों से और अधिक मेहनत से कार्य करने का आह्वान किया। वित्त एवं लेखाधिकारी दयाशंकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी योगेंद्र नाथ, सुशील कुमार रावत, भूप सिंह यादव, राजेश लिटौरिया, नीरज कुमार चतुर्वेदी, अरविंद तिवारी, अजमल खान, श्याम बिहारी, लखनलाल सेन, डॉ. मुकेश तिवारी, भगवत बैस, धर्मेंद्र जैन, पूर्णेंद्र सिंह, जर्नादन शुक्ला, यूनिस खान, आशीष मिश्रा, रियाज अहमद, मु. शकील, देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
-------------------
फोटो 10
कैप्सन- डा. ऋतु दुबे
शहर की बेटी ने जिले का बढ़ाया मान
कविता संग्रह तेरी मेरी बातें पुस्तक का हुआ विमोचन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर की बेटी डा. ऋतु दुबे ने पारिवारिक रिश्तों, प्रकृति विषयों पर लिखी तेरी मेरी बातें पुस्तक लिखकर जिले का मान बढ़ाया है। बीते दिनों गाजियाबाद में समारोहपूर्वक पुस्तक का विमोचन किया गया। इस सूचना को पाकर नगरवासी गदगद हैं। विभिन्न संगठनों ने उनका सम्मान करने का निर्णय लिया है।
डा. ऋतु दुबे की शिक्षा ललितपुर में हुई। उन्होंने शुरुआती शिक्षा एसडीएस कान्वेंट स्कूल व जीजीआईसी में प्राप्त की। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई नेहरू महाविद्यालय में की। वर्तमान में वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल कम्युनिकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (निस्कोर्ट) में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षिका होने के बाद भी वह सामाजिक मुद्दों पर अपनी गहरी पकड़ रखती हैं। डा. ऋतु दुबे शहर के प्रतिष्ठित पटना वाले दुबे परिवार के स्वर्गीय राधा मोहन दुबे की पुत्री हैं।