शैडो पावर की 11 सदस्यीय टीम का गठन
ललितपुर। सोमवार को सोसायटी फॉर लीगल एंड एजूकेशन राइट्स द्वारा पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय में 11 सदस्यीय ग्रुप टीम का गठन किया गया है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही ने टीम के सदस्यों को मेडल पहनाकर प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। ग्रुप की संयोजक प्रवक्ता प्रीति शुक्ला ने बताया कि ग्रुप के द्वारा लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए जूड़ो-कराटे का प्रशिक्षण, कानून संबंधी जानकारी देकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र चौहान ने कानून संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. ऋजु दुबे, मुकेश साहू, स्वतंत्र न्यास, स्वतंत्र रिछारिया, मनोचिकित्सा विभाग से मंजूलता रामेश्वर, राखी रत्नाकर, अनिल पवार, कालेज प्रबंधक सूर्यनाथ यादव आदि मौजूद रहे। आभार डॉ. सूफिया ने जताया।
विद्यालयों में शौचालय बनवाने की मांग
ललितपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शौचालयों के निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौपकर कार्रवाई करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया क्रि ाम झरकौन, गदयाना, हरपुरा, दुधई, खिरिया छतारा, टीकरा तिवारी, डोंगराकलां आदि ग्रामों के विद्यालय शौचालय से वंचित हैं। जिससे बच्चों को शौच करने के लिए खुले में जाना पड़ता है। ज्ञापन में शंकर लाल सेन, रविकांत ताम्रकार, अंबरीष विश्वकर्मा, कैलाश चंद्र राणा, ऋतुराज विश्वकर्मा, उमाशंकर राठौर व कमल दास आदि के हस्ताक्षर रहे।