फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हिंदी ओलंपियाड में नौ विद्यालयों के 210 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Sat, 28 Nov 2026 02:54 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत शुक्रवार को हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। शहर के परीक्षा केंद्र पर नौ विद्यालयों के 210 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की भाषा संबंधी समझ, ज्ञान और प्रतिभा को परखना था।
विज्ञापन

ओलंपियाड के माध्यम से विद्यार्थियों की विश्लेषण क्षमता, तार्किक सोच और समस्या समाधान की दक्षता का आकलन किया गया। प्रतिस्पर्धात्मक दौर में किताबी ज्ञान के साथ तार्किक क्षमता, सामान्य ज्ञान और व्यावहारिक समझ भी महत्वपूर्ण है। नेशनल ओलंपियाड विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर प्रदान करता है। ऐसी परीक्षाओं से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी सहायक है।
परीक्षा में डॉन बॉस्को अकादमी, इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल तालबेहट, लाइफ विजन अकादमी, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, पहलवान गुरुदीन पब्लिक स्कूल, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा, रॉयल अकादमी, सनराइज विद्यापीठ तालबेहट और विस्टेरिया अकादमी के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

-

रॉयल अकादमी ललितपुर की प्रधानाचार्य सिंधुमोल ने अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना भी है। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और ज्ञान का विस्तार करने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें