पांडुकशिला पर भगवान महावीर का अभिषेक किया
ललितपुर। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के दूसरे दिन श्रीजी को विमान में लेकर श्री जैन अटा मंदिर से वर्णी कालेज की पुुरानी जमीन पर स्थित पांडुकशिला पहुंचे, जहां भगवान का अभिषेक कर प्रभु की शांतिधारा हुई। बृहस्पतिवार की सुबह श्री जैन अटा मंदिर से विमान में विराजे श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई, जो घंटाघर, तुवन चौराहा, वर्णी कालेज चौराहा, श्री क्षेत्रपाल मंदिर होते हुए वर्णी कालेज की पुरानी जमीन पर पहुंची। ब्रह्मचारी अन्नू भैया ने अभिषेक की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराईं। इसमें सौधर्म इंद्र अभय जैन, सनत इंद्र रतन जैन पुजारी क्षेत्रपाल मंदिर, माहेंद्र रूपचंद जैन, ईशान इंद्र मुकेश सराफ और शांतीधारा वीरेंद्र कुमार विकल्प खनियाधाना वाले, पुष्पेंद्र कुमार जैन, सनत कुमार जैन एवं जिनेंद्र जैन रहे। आरती का पुण्यार्जन जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने किया। जैन पंचायत के अध्यक्ष ने भूमि पर शिक्षा का केंद्र बनाने का संकल्प दोहराया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ विमान में श्रीजी को जैन अटा मंदिर में ले जाया गया। इस मौके पर महामंत्री डॉ. अक्षय टड़ैया, संयोजक प्रदीप सतरवांस, मुकेश सराफ, मनोज बबीना, शीलचंद अनौरा, संतोष जैन अमृत, कोमल दादा, राजेंद्र जैन थनवारा, संजीव जैन, अक्षय अलया, कपूरचंद लागौन, सतीश नजा, सनत जैन खजुरिया, अनिल अलया, महिपाल जैन, सुरेश बाबू, जिनेंद्र नजा, श्रयांस जैन, राकेश जैन, विजय सिरसौद, जिनेंद्र पाय, नेमिचंद सोरया, संतोष वत्सल, रमेश गदयाना, सुनील सराफ मौजूद रहे।