धन्वंतरि जयंती पर लगेगा चिकित्सा शिविर
ललितपुर। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बता कि आयुष ग्राम बम्हौरीसर तालबेहट में वार्षिक आयुष स्वास्थ्य मेला एवं तृतीय राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस धनवंतरी जयंती के दिन पांच नवंबर को आयोजित किया जाएगा, इसमें तीनों विधाओं आयुर्वेद यूनानी, होम्योपैथी विभाग का चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा, जिसमें हैल्दी बेबी शो आयोजित होगा। इसमें प्रथम पुरस्कार एक हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार पांच सौ रुपए दीर्घजीवी नागरिक सम्मान, योग चैंपियन सम्मान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयुर्वेद विशेषज्ञ जनसामान्य के लिए उपयोगी व्याख्यान भी देंगे।