फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से जलापूर्ति कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर से जलापूूर्ति कराने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। विकास खंड बार के ग्रामीणों ने डीएम को एक ज्ञापन देकर ग्राम बार में गोविंद सागर बांध से जलापूर्ति करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम बार में स्थित तालाब समुचित वर्षा होने के बाद भी खाली है। उक्त तालाब में कोई बड़ा नाला और अन्य जलस्रोत नहीं है। मात्र बारिश के पानी से ही इसमें जल का भराव किया जाता है। उक्त तालाब को गोविंद सागर बांध की नहर से पूर्व में भी कई बार भरा गया है। उक्त तालाब विगत तीन वर्षों से खाली है। जबकि तालाब से ग्राम बार की आराजी की सिंचाई की जाती है और पेयजलापूर्ति की जाती है। सिंचाई विभाग द्वारा तालाब की नीलामी कर मत्स्य पालन भी किया जाता है। इससे सिंचाई विभाग को अधिक राजस्व की प्राप्ति होती है। ग्रामीणों ने डीएम से ग्राम बार के उक्त तालाब को पूर्ण जल स्तर तक भराव के लिए गोविंद सागर बांध की नहर खुलवाने की मांग की है ताकि तालाब पूर्ण क्षमता से भरा जा सके। ज्ञापन पर प्रधान सुमन देवी, राममनोहर गुप्ता, प्रमोद कुमार पांडेय, बृजेश रिछारिया, भगवत शरण आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें