राजस्व वसूली में विद्युत विभाग रहा फिसड्डी
- नगर पालिका व परिवहन विभाग भी नाराज पिछडे़
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सोमवार को अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की। इसमें विद्युत विभाग को सबसे ज्यादा फिसड्डी पाया। इसके अलावा नगर पालिका व परिवहन विभाग की प्रगति पर नाराजगी जताई। एडीएम ने वसूली में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए।
अपर जिलाधिकारी ने कई विभागों द्वारा की जा रही वसूली की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि विद्युत विभाग ने प्रवर्तन में एसडीएम का भी सहयोग नहीं लिया। जिससे विभाग वसूली में पिछड़ गया। उन्होंने प्रवर्तन के मामले में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, नगर पालिका परिषद व परिवहन विभाग की वसूली पर भी असंतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन के कार्य में दिलचस्पी नहीं लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ लिखा जाएगा। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि समीक्षा रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है।
.....
स्टांप ड्यूटी का किया जाए सत्यापन
जिले में स्टांप ड्यूटी की चोरी कर पाना आसान नहीं होगा। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने प्रभारी सहायक महानिरीक्षक निबंधन अशोक कुमार को दुकान वार स्टांप ड्यूटी का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। जिन्होंने स्टांप ड्यूटी की चोरी की है, उनके खिलाफ आरसी जारी की जाए। उन्होंने इसकी रिपोर्टिंग उन्हें करने के निर्देश दिए।