फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक: नदी, नाले किनारे लौटा लिए पहुंचे तो वहां नजर आएंगे नपा कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी, नाले किनारे लौटा लिए पहुंचे तो वहां नजर आएंगे नपा कर्मी
विज्ञापन

सुबह पांच बजे से चिह्नित स्थलों पर घूमने लगी नगर पालिका की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर को ओडीएफ घोषित करने की तारीख नजदीक आते ही नगर पालिका के कर्मी हरकत में दिखाई देने लगे हैं। जो कर्मचारी अब तक कागजी घोड़े दौड़ाने में लगते रहते थे, वे अब सुबह पांच बजे नदी, नालों के किनारे नजर आ रहे हैं। यहां वह लौटा लेकर पहुंच रहे महिला-पुरुषों को खुले में शौच से फैल रही गंदगी के बारे में समझा रहे हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर 2018 तक संपूर्ण जिले को ओडीएफ घोषित किया जाना है। इसे ध्यान में रखकर व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शहर के मुकाबले स्वच्छ भारत मिशन का काम अच्छा चल रहा था। लेकिन नगर पालिका परिषद के क्षेत्रों में कागजी कार्रवाई पर ज्यादा ध्यान था। अब इससे बात नहीं बन रही है तो नगर पालिका कर्मी कार्यालय दिवस के अलावा भी ओडीएफ के लिए समय दे रहे हैं। बुधवार से एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर एक नई पहल शुरू की गई है। इसमें नगर पालिका कर्मी होमगार्ड के साथ सुबह पांच बजे नदी, नालों के किनारे पहुंचने के लिए कहा गया है। इस दौरान पालिका के कर्मी खुले में शौच करने वालों को रोकेंगे। साथ ही उन्हें इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। उधर, डीपीएम (डिस्टिक प्रोग्राम मैनेजर) अभिषेक खरे बताया है कि सुबह पांच बजे सबसे पहले पिसनारी बाग में ब्याना नाला के पास पहुंचे। यहां पुरुषों को समझाया। इसके बाद जेल चौराहा, रामनगर व खिरकापुरा ब्याना नाला के पास भी इसी तरह लोगों को समझा। इस मौके पर सफाई और खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार, अवर अभियंता विपिन कुमार व होमगार्ड साथ रहे। शाम के समय मुहल्ला खिरकापुरा में टिंगरिंग की गई। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार ने उपस्थित मुहल्ले की महिलाओं व पुरुषों को खुले में शौच नहीं करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें