फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक प्रेरणा दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेरणा दिवस में महिलाओं को किया जागरूक
विज्ञापन

ललितपुर।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से समूह से समृद्धि की ओर प्रेरणा दिवस का आयोजन डीएम मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बीटीसी ग्राउंड में किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का क्रियान्वयन वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2016-17 तक नॉन-इंटेंसिव एप्रोच के साथ किया गया है। राज्यस्तर से वित्तीय वर्ष 2017-18 में जनपद ललितपुर का चयन इंटेंसिव जनपद के रूप में किया गया है। मिशन के प्रथम चरण में जनपद ललितपुर के तीन विकासखंड जखौरा, तालबेहट और बिरधा का चयन इंटेंसिव विकास खंड के रूप में किया गया है और अन्य तीन विकास खंड महरौनी, मड़ावरा और बार नॉन-इंटेंसिव विकास खंड हैं। वित्तीय वर्ष 2017-18 में जनपद ललितपुर में 25 मार्च तक कुल 639 स्वयं सहायता समूहों का गठन करते हुए कुल 346 स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड निर्गत किया जा चुका है तथा 90 स्वयं सहायता समूहों को बैंक से ऋण दिलाया जा चुका है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि चिकित्सा विभाग की अधिकतम योजनायें महिलाओं के कल्याण के लिए हैं। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने स्वयं सहायता समूह में कार्य करने वाली महिलाओं को कहा कि समूह में किये गए कार्य के अन्तर्गत प्राप्त लाभांश को अपने-अपने खातों के माध्यम से बैंक में जमा कराएं। इसके बाद ग्राम प्रधान पवा ज्योति मिश्रा ने कहा कि मेरे ग्राम में आठ स्वयं सहायता समूहों के अंतर्गत 46 महिलायें कार्यरत हैं, जो समाज को विकास की ओर ले जाने के कार्य में सहयोग प्रदान कर रही हैं। कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रम और सेवायोजन मनोहर लाल पंथ (मन्नू कोरी), सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें