फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के हुडदंग के लिए तैयार उद्यान विभाग का पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के हुड़दंग के लिए तैयार उद्यान विभाग का पार्क
विज्ञापन

ललितपुर। नगर का इकलौता पार्क चंद्रशेखर उद्यान, जिसे आम जनता से दूर किया जा रहा है। वहीं, संगठनों के कार्यक्रम के लिए किसी प्रकार का अवरोध नहीं लगाया जाता। यह बात तब निकलकर सामने आई है, जब नगर उद्योग व्यापार मंडल ने होली मिलन समारोह के लिए अनुमति मांगी और उद्यान अधिकारियों ने बिना संकोच के एसडीएम सदर को आयोजन के पक्ष में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी। इस तरह के दोहरे रवैये अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
गौरतलब है कि नगर का चंद्रशेखर उद्यान पार्क उस दिन सुर्खियों में आया, जब विभाग ने इसे सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बंद रखने का फैसला किया। इसके पीछे तर्क यह दिया कि दोपहर में असामाजिक तत्व पार्क में बैठते हैं और गंदगी फैलाते हैं। उद्यान अधिकारी के इस कदम की आम जन मानस में खूब आलोचना हुई। इसके बाद भी उद्यान अधिकारी ने अपने कदम वापस नहीं खींचे। अब होली मिलन समारोह की बारी आई, तो जिला उद्यान अधिकारी को इस कार्यक्रम में कुछ भी गलत नहीं दिखा। उन्होंने नगर उद्योग व्यापार मंडल के बैनरतले तीन मार्च को होने वाले समारोह के लिए हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के पार्क में यह इकलौता कार्यक्रम नहीं है। इसी पार्क में दो मार्च को बुंदेलखंड विकास सेना ने होली महोत्सव का आयोजन रखा है। इसमें हास्य व्यंग्य की चुटीली रचनाओं की बौछार, लकी ड्रॉ, आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम होगा। नगर उद्योग व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में आर्केस्ट्रा व स्नेहभोज का कार्यक्रम है। इससे पहले भी उद्यान विभाग पार्क में कई मेलों का आयोजन कर चुका है। इसके अलावा रविवार के दिन विभिन्न संगठनों की बैठकें भी आयोजित होती हैं। उस दौरान पार्क में अधिकारियों को न तो गंदगी और न ही असामाजिक तत्व नजर आते हैं। अफसरों का यह दोहरा बर्ताव उनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़े करता है।
विज्ञापन

पत्र आएगा तो करेंगे विचार
चंद्रशेखर उद्यान पार्क उद्यान विभाग का है। उनकी ही आख्या महत्वपूर्ण है। यदि उनके पास पत्र आता है तो उस पर विचार किया जाएगा।
आरके लवानिया, प्रभारी अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
पिछले वर्षों से हो रहे आयोजन
पार्क में पिछले कई वर्षों से होली मिलन के आयोजन किए जा रहे हैं। इस साल भी एसडीएम सदर को आयोजन कराने के लिए अनुमति पत्र भेजा है।
सुघर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी
नपा से मांगेंगे आख्या
जिला उद्यान अधिकारी ने अनुमति के परिप्रेक्ष्य में अपनी आख्या दे दी है। अब नगर पालिका से भी इस तरह की आख्या मांग रहे हैं। इसके बाद ही अनुमति प्रदान की जाएगी।
महेश प्रसाद दीक्षित, एसडीएम सदर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें