फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुम्बई के कलाकारों ने वॉलीवुड नाईट्स में भरा रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुम्बई के कलाकारों ने वॉलीवुड नाइट्स में भरा रंग
विज्ञापन

ललितपुर। तुवन ग्राउंड में ललितपुर देवगढ़ महोत्सव के अंतिम दिन वॉलीवुड नाइट्स में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। जहां हास्य कलाकार दीपू श्रीवास्तव ने हास्य फुलझड़ी छोड़कर दर्शकों को गुदगुदाया। वहीं, शेफाली के कांटा लागा गाने पर दर्शक झूम उठे।
विज्ञापन

देवगढ़ महोत्सव की शुरुआत ब्रज की होली से हुई थी और जिसका समापन वॉलीवुड नाईट्स से हुआ। महोत्सव के दौरान नगरवासियों ने आल्हा गायन एवं देशराज पटैरिया के लोकगीत का भी आनंद उठाया। अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ होने के उपरांत स्थानीय कलाकारों ने अपने कार्यक्रम पेश किए। सिने अभिनेत्री शेफाली ने रिदम डांस ग्रुप के साथ अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने कांता लागा, काला चश्मा, जुम्मे की रात, वेबी को वेज पसंद गाने पेश किए। जिन पर खूब तालियां बजी। वर्ष 2002 में उनका कांता लगा गाना काफी प्रसिद्घ हुआ। वहीं, हास्य कलाकार दीपू श्रीवास्तव प्रसिद्घ हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के भाई हैं। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को खूब हंसाया। गायिका नेहा चौहान ने कई मधुर गाने पेश किए। इस मौके पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर महेश प्रसाद दीक्षित सहित अधिकारी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें