फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा बन गौरा को ब्याहने निकले भगवान भोलेनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हा बन गौरा को ब्याहने निकले भगवान भोलेनाथ
विज्ञापन

ललितपुर।
महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर शिव मंदिरों से लेकर सड़कों पर भव्यता के साथ निकली शिव बारातों से शहर भक्ति और आस्था से सराबोर रहा। शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का दूध, दही और जल के साथ अभिषेक कर भव्यता के साथ शृंगार किया गया।
बम-बम और दूल्हा बन गौरा को ब्याहने निकले भगवान भोलेनाथ जैसे धार्मिक गीत बुधवार को जगह-जगह सुनने को मिले। महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार और बुधवार को शिव मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंगलवार की रात को घंटाघर स्थित थानेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भव्य अभिषेक के साथ ही भव्यता के साथ शिवजी का शृंगार किया गया और रात करीब सात बजे से आर्केस्ट्रा पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें शिव भक्ति से सरोबार धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु नाचते झूमते नजर आए। वहीं, बुधवार को थानेश्वर मंदिर के अलावा हजारिया महादेव मंदिर सीतापाठ, शंकरजी का मंदिर बड़ापुरा और सरदारपुरा, चंडीमंदिर स्थित शिव मंदिर, तुवन मंदिर व सुम्मेरातालाब स्थित शिव मंदिर, जुगपुरा स्थित मंदिर, नेहरूनगर स्थित शिवमंदिर में भगवान भोलेनाथ का भव्य अभिषेक किया गया और श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरा और बेलपत्र अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद शहर के विभिन्न शिव मंदिरों से अलग-अलग शिव बारात निकाली गईं। शिवबारातों का मुहल्लों व शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। डीजे की धुनों पर शिव बारात में बाराती बने श्रद्धालु जमकर झूमते नाचते हुए चले। उधर, श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास महाराज के नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। श्री लक्ष्मीनृसिंह मंदिर सेवा समिति के नेतृत्व में महंत गोपाल गंगाधरदास द्वारा मसौरा बैरियल से भव्य स्वागत कर अगवानी की गई। इस मौके पर महामंडलेश्वर महंत बालकृष्णदास, महंत गंगादास, पुजारी महंत सोहन बाबा, प्रदीप चौबे, उमाशंकर विदुआ, रत्नेश तिवारी, ललित कौशिक, भानू शर्मा, आलोक, रोहित रावत, अंकुर रावत, रवींद्र शुक्ला, रामेश्वर मालवीय, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


हनुमान मंदिर से निकली शिवबारात
नई बस्ती स्थित पीसीएफ गोदाम में स्थित शिव मंदिर की शिवालय कमेटी द्वारा शिव बारात का आयोजन किया गया। इसके तहत आजादपुर स्थित पानी की टंकी के पास से हनुमान मंदिर से शिव बारात उठाई गई। शिव बारात का श्रद्धालुओं ने पुष्प बारिश कर आरती उतारते हुए जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर हरिशंकर तिवारी, कुलदीप यादव, कांशीराम झा, अखिलेश नामदेव, सत्यदेव राजपूत, पवन कौशिक, नंदू कौशिक, प्रवीण तिवारी, सौरभ ठाकुर, आशीष गोस्वामी, अनिल साहू, विक्की नायक, अश्वनी कुमार, रमन पुरिहित, देवेंद्र, विकास त्रिपाठी, सुमित झा उपस्थित रहे।

शिवरात्रि पर निकाली जागरूकता रैली
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें भ्रष्टाचार, भांग धतूरा के अलावा बीड़ी, सिगरेट और शराब के लिए विकार बताते हुए जीवन के लिए हानिकारक होने का संदेश दिया। रैली सावरकर चौक, घंटाघर, तहसील चौराहा होती हुई सिविल लाइन में संपन्न हुई। यहां ब्रह्मकुमारी बहिनों बीके चित्ररेखा, बीके रानी ने मनुष्य आत्माओं को परमात्मा शिव से संबंध बनाने के लिए सभी विकारों को छोड़ने का आह्वान किया। महाशिवरात्रि पर्व पर परमात्मा शिव का परिचय देते हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि चिकित्सक आरपी श्रीवास्तव और ऊषा श्रीवास्तव एवं डॉ. एसपी पाठक रहे। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय हर एक का जीवन अत्यधिक चुनौतीपूर्ण और तनाव युक्त बन गया है। आजकल पहले से कई गुना अधिक लोग अपने भविष्य के बारे में असुरक्षित और उत्तेजित हो गए हैं। शास्त्रों में भी कहा है कि परमात्मा का अवतरण ऐसे समय में होता है जब विश्व में अत्यधिक नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का पतन होता है। महाशिवरात्रि सभी त्यौहारों में विशेष है। इस मौके पर बीके प्रीति, बीके गीता, बीके रुबी, डा.श्रीराम साहू, चंद्रशेखर राठौर, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, कन्हैया नामदेव, कृपाल सिंह बुंदेला, रामस्वरूप साहू, राहुल जैन, सत्यनारायण साहू, रोहित, दिनेश नायक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय हुआ धार्मिक आयोजन
बीएसए कार्यालय में महाशिवरात्रि के मौके पर बुधवार को भजन कीर्तन के साथ धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर बीएसए अंबरीष कुमार, खंड शिक्षाधिकारी बीएन दैपुरिया, नीरज चतुर्वेदी, पंकज पारासर, विनोद निरंजन, बृजेश तिवारी, पंकज पाराशर, पवनेंद्र यादव, कमलेश, प्रमोद सैनी, सतेंद्र जैन, मनीष खरे, हिमांशु मिश्रा, दुर्गाप्रसाद, नरेश कटारे, गौरव त्रिपाठी, जय हिंदर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें