फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व ट बीट में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
वंट बीट में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन
विज्ञापन

ललितपुर। ललितपुर वन रेंज में विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से अवैध खनन चल रहा है। इससे क्षेत्र की हरियाली को खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक तरफ पौधरोपण पर लाखों रुपये पानी की तरह बहाया जा रहा है। वहीं, जंगल के हरे भरे क्षेत्र को उजाड़ने में विभाग के कुछ कर्मी संलिप्त बने हुए हैं। ललितपुर वन क्षेत्र की वंट बीट में कुछ कारोबारियों ने पास में ही खनन विभाग की खदान में चल रहे खनन की आड़ में अवैध खनन शुरू कर दिया है। रोजाना करीब पांच ट्रैक्टर ट्राली पत्थर यहां से निकाला जा रहा है। इसके बाद इसे ग्राम धौर्रा में बेच दिया जाता है। ऐसे में कारोबारी विभाग के बड़े अधिकारियों की नजर में नहीं आ पा रहे हैं। उधर, सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक गोविंद शरण का कहना है कि जंगल में किसी तरह का अवैध काम नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी कर्मी की संलिप्तता उजागर होती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने छापामार कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें