फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-डिप्टी सीएम समेत दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम समेत दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के लिए निकाय चुनाव नाक का सवाल है। इस चुनाव में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ व सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। हालांकि, स्थानीय नेता अपने उम्मीदवारों की जीत के प्रति आश्वास्त दिख रहे हैं। इसके बाद भी परिणाम को लेकर माथापच्ची जारी है।
भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में उस समय उतरी है जब उसकी सरकार केंद्र एवं राज्य में है। पिछले दिनों प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने ललितपुर जिले में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा की थी। वहीं, महरौनी विधायक मनोहरलाल पंथ को महरौनी व पाली की नगर पंचायत तो सदर विधायक रामरतन कुशवाहा को नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत तालबेहट में उम्मीदवारों को जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन, मतदान के पश्चात जिस तरीके से मतदाताओं के रुझान सामने आ रहे हैं, उससे भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों में हलचल देखी जा रही है। सपा व बसपा ने स्टार प्रचारकों की जगह स्थानीय नेताओं के सहारे प्रचार को आगे बढ़ाया। निर्दलीय उम्मीदवार कमला देवी के समर्थन में सिने अभिनेता रजा मुराद प्रचार करने के लिए आए थे। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रेखा पटैरिया के समर्थन में प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने रोड शो में भाग लिया था। कांग्रेस की उम्मीदवार यशोधरा राजे के समर्थन में बृजलाल खाबरी आए थे। स्टार प्रचारक उम्मीदवारों के पक्ष में कितना असर छोड़ पाए यह तो मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

.......
कुशवाहा वोटर पर भी नजर
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा को कुशवाहा बिरादरी के वोट के बिखराव रोकने की भी जिम्मेदारी दी गई थी। कारण, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा की पत्नि कमला देवी के मैदान में आने से इस समाज के वोट के खिसकने का खतरा बना हुआ था।
......
ब्राह्मण वोट पर असर डाल पाए या नहीं
डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा को ब्राह्मण वोटरों में असर डालने के मकसद से जनसभा कराई गई थी। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर सपा व आप ने ब्राह्मण उम्मीदवार उतारकर भाजपा को परेशानी में डाल दिया था। वहीं, तालबेहट नगर पंचायत में भाजपा ने ब्राह्मण चेहरा उतारा था। डा.दिनेश शर्मा की जनसभा भाजपा उम्मीदवारों को फायदा दे सकी या नहीं, यह भी मतगणना के पश्चात स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

......
कितना रंग लाई उमा की बैठक?
केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद उमा भारती मतदान के ठीक एक दिन पहले जिले में आई थी। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस भ्रमण से भाजपा उम्मीदवारों को फायदा मिला या नहीं, मतगणना के बाद पार्टी में इस पर मंथन होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें