फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब के सौंदर्यीकरण का वादा रह गया अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हेड: तालाब के सौंदर्यीकरण का वादा अधूरा
विज्ञापन

सबहेड: जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी
प्वाइंटर: वार्ड नंबर चार मुहल्ला गांधीनगर द्वितीय
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर में प्रमुख आस्था केंद्र सुम्मेरा तालाब का सौंदर्यीकरण का वायदा अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसके अतिरिक्त सड़क, नाली, बिजली की समस्याओं के निराकरण पर भी ध्यान नहीं दिया गया। इसके अलावा सफाई कर्मी सफाई की जगह वार्डों की सीमा में उलझे रहे। इससे सफाई का बुरा हाल रहा।
वार्ड नंबर चार मुहल्ला गांधीनगर द्वितीय में मुख्य समस्या सफाई की है। इसकी वजह मुहल्ले में दो वार्डों की सीमाएं होना है। सड़क के एक ओर वार्ड नंबर चार है तो दूसरी ओर वार्ड नंबर पंद्रह है। ऐसे में सफाई कर्मी गंदगी साफ करने की जगह एक दूसरे पर पल्ला झाड़ते रहते हैं। मच्छरों को भगाने की फागिंग मशीन गलियों में नहीं जाती है। इस तरह अंदर के इलाकों में मच्छरों का प्रकोप बना रहता है। मुुहल्लेवासी का कहना है कि जनप्रतिनिधियों ने जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। वर्तमान में चल रहे चुनाव को लेकर नागरिक चौकन्ना हैं।
विज्ञापन

......
फोटो 10
कैप्सन- बृजभूषण कटारे
जनता की अनदेखी
जनप्रतिनिधियों ने जनता की समस्याओं की अनदेखी की है। लोगों को पांच साल तक छोटी-छोटी शिकायतों के निस्तारण के लिए भटकना पड़ा है। कोई सफाई के लिए परेशान रहा तो किसी की नाली पक्की नहीं हो सकी। अब ऐसा चेयरमैन चाहिए जो स्वच्छ छवि के साथ जनता का हित करने वाला हो। यही नहीं, परिवार पर दबाव न आए और स्वयं निर्णय लेने में सक्षम हो।
बृजभूषण कटारे
दुकानदार
...
फोटो 11
कैप्सन- अमित कुमार
लापरवाह कर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई
पांच साल तक सफाई कर्मियों की बल्ले-बल्ले रही। शायद ही नगर पालिका के जिम्मेदारों ने किसी सफाई कर्मी पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई हो। इसका सफाई कर्मियों ने अनुचित फायदा उठाया। नतीजा यह हुआ कि मुहल्ले में जगह-जगह साफ-सफाई की समस्या बनी रही। ऐसा चेयरमैन चाहिए कि जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हो। इससे शहर के विकास का रास्ता प्रशस्त हो सके।
अमित कुमार
युवक
......
फोटो 12
कैप्सन- गजेंद्र सिंह बुंदेला
सुम्मेरा तालाब का हो सौंदर्यीकरण
नगरवासियों की सुम्मेरा तालाब के प्रति गहरी आस्था है। पालिका के प्रतिनिधियों ने इसके सौंदर्यीकरण का वायदा किया। लेकिन, वह पूरा नहीं हो पाया। आज भी तालाब में दूषित पानी भरा है। गलियों में साफ-सफाई ठीक नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बना रहता है। नगर पालिका द्वारा फागिंग मशीन घुमाई जाती है, जो मुख्य सड़क से होकर गुजर जाती है। जिससे मच्छर भागकर संकरी गलियों में पहुंच जाते हैं, इसलिए संकरी गलियों के लिए छोटी मशीन की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

गजेंद्र सिंह बुंदेला
स्थानीय नागरिक
.....
फोटो 13
कैप्सन-अक्षय बोहरे
परिवार की कठपुतली न हो अगला चेयरमैन
नगर पालिका परिषद जनता की मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रखने के लिए बनी है। इसलिए ऐसा चेयरमैन होना चाहिए जो जनता की समस्याओं के निराकरण के तत्पर हो। जब से अध्यक्ष की सीट महिला हुई है तब से यह चर्चा फैल गई है कि महिला अध्यक्ष चुने जाने के बाद काम उसके परिजन देखेंगे। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए खतरा है। इसे रोकने के लिए योग्य उम्मीदवार का चुनाव करेंगे।
अक्षय बोहरे
स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें