फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य: डेंगू का लार्वा नष्ट करने को नपा को दीं छिड़काव की दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नपा को दीं लार्वा नाशक दवाएं
विज्ञापन

ललितपुर।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में डेंगू वाहक एडीज मच्छर का लार्वा नष्ट करने के लिए नगर पालिका को शहर में छिड़काव करने के लिए तीन प्रकार की दवाएं दी हैं, जो निर्धारित पैमाने के तहत शहर में सुबह शाम छिड़काव की जाएंगी।
शहर में डेंगू ग्रसित मरीज और लगातार डेंगू वाहक एडीज मच्छर का लार्वा पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जहां सर्वे कराया जा रहा है। वहीं, अब स्वास्थ्य विभाग ने नगर पालिका को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए मलेरिया विभाग की पांच टीमें और नगर पालिका की वार्डवार 26 टीमें बनाई गई हैं, जो लार्वा नष्ट करने में सहयोग कर रही हैं। वहीं, अब शहर में डेंगू वाहक लार्वा पूरी तरह से नष्ट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नगर पालिका को 50 लीटर मैलाथियोन टैक्रीकल सौंपा है। इसके 19 लीटर मिट्टी के तेल में एक लीटर दवा ही मिलाई जाएगी और फागिंग की जानी है। इस दवाई के धुआं का छिड़काव शाम के समय किया जाना है। वहीं, नगर पालिका को स्वास्थ्य विभाग ने 20 लीटर टेमीफास भी दी है। इसकी ढाई एमएल दवा दस लीटरत पानी में मिलाकर छिड़काव किया जाना है, जो सुबह के समय किया जाएगा। यह छिड़काव शहर की नालियों में किया जाता है। जो पांच सौ मीटर नाली के लिए काफी होता है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर पालिका को दो लीटर दो प्रतिशत एक्सट्रक्ट वाली पायरीथ्रम दवा भी दी गई, जो 38 लीटर मिट्टी के तेल में मिलाकर मकानों के अंदर छिड़काव किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिट्टी के तेल की कमी ने डाली दवा छिड़काव में बाधा
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू के लार्वा नष्ट करने के लिए भले ही नगर पालिका के लिए दवा उपलब्ध करा दी हो, लेकिन मिट्टी का तेल खुले में मिलना बंद हो गया है, जिसके चलते मिट्टी का तेल उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अब नगर पालिका के लिए मिट्टी के तेल का इंतजाम जिला पूर्ति अधिकारी विभाग द्वारा ही कराया जा सकता है। लेकिन इसके लिए नगर पालिका को जिला पूर्ति अधिकारी के लिए पत्र लिखना होगा। फिलहाल मिट्टी के तेल के अभाव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर पालिका के माध्यम से दवाओं के छिड़काव का यह इंतजाम कहीं शिथिल न पड़ जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें