फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब बनाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
विज्ञापन

ललितपुर। जाखलौन थानांतर्गत धौर्रा चौकी क्षेत्र में अवैध शराब बनाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इससे दोनों पक्षों के दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धौर्रा कस्बे के पुरानी बस्ती में लड़इयामार बाबरिया समुदाय के लोगों में अवैध शराब बनाने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह भी दो पक्षों में संघर्ष हो गया, लेकिन गांव वालों की मदद से विवाद को समाप्त करवा दिया गया। शुक्रवार की दोपहर एक बजे चांदू और मक्खन के परिवार में फिर से वाद विवाद शुरू हो गया। देखत ही देखते यह संघर्ष खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। झगड़े में चांदू के परिवार के गीता पत्नी चांदू, राकेश पुत्र जगत सिंह, छोटू पुत्र मौजी, घनश्याम पुत्र चांदू, संतोष पुत्र चांदू गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, दूसरे पक्ष के वंशी पुत्र मक्खन, शकुंतला पत्नी मंगल, सीमा पुत्री राजेंद्र, राजेंद्र पुत्र श्रीराम और गोवर्धन पुत्र सुर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि धौर्रा चौकी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब बनाने का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इसको रोकने में प्रशासन भी सक्षम नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें