फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मोटर जलने से 20 हजार लोगों तक नहीं पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- टैंकर से कराई गई आपूर्ति, लोगों को तब मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए भले ही तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आपूर्ति सुचारु होने का नाम नहीं ले रही है। अपर जोन की मोटर जलने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इससे लगभग 20 हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझती रही। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मोटर को बदलवाया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति सुचारू होगी।
बीते दिनों लोअर जोन के पंप हाउस की मोटर खराब हो गई थी, जिससे तीन दिन तक पेयजल आपूर्ति बाधित बनी रही। इससे पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। मोटर की मरम्मत के बाद आपूर्ति सुचारू हुई ही थी, कि अब अपर जोन की मोटर खराब हो गई है। इससे लगभग तीन वार्ड की आपूर्ति चरमरा गई है। लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को नलों में पानी न आने से हाहाकार मच गया। लोग अधिक दूरी से हैंडपंप से पानी जुटाने को मजबूर हो गए। हैंडपंपों पर अधिक भीड़ होने से अधिक समय बीत गया। पानी की किल्लत यह रही कि परिवार समेत पानी जुटाने में जुट गए। इससे कई लोगों के कार्य प्रभावित हो गए। दोपहर तक लोग पानी जुटाते नजर आए।
वहीं, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था धराशायी होने पर सभासदों ने टैंकरों की मांग की। इसके बाद सुबह 11 बजे से अपर जोन के वार्ड में टैंकरों से आपूर्ति शुरू कराई गई। इससे दोपहर एक बजे पानी मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


-
बिजली गुल होने से बंद हुई टैंकर की आपूर्ति
शहर में शनिवार को 2:45 मिनट पर अचानक आंधी आ गई। साथ ही बारिश शुरू हो गई। इससे बिजली गुल हो गई। इससे जल संस्थान की मोटर न चलने से टैंकरों में भी पानी नहीं भरा जा सका। इससे दोपहर बाद लोगों को पानी नहीं मिल सका। ऐसे में पानी की किल्लत से परेशान होना पड़ा।
-
फोटो- 09
कैप्सन- विमला
नल में पानी की बूंद तक नहीं आ रही है। ऐसे में टैंकरों के आने का इंतजार करना पड़ रहा है।
- विमला
-
फोटो- 10
कैप्सन- इंद्रपाल
नल न आने से दोपहर में चिलचिलाती धूप में टैंकरों से पानी जुटाना पड़ रहा है। आपूर्ति ठीक कराई जाए।
- इंद्रपाल
-
फोटो- 11
कैप्सन- आशीष
टैंकरों से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। संकरी गलियों में टैंकर नहीं पहुंचने से अधिक दूर से पानी लेना पड़ रहा है।
- आशीष
-
फोटो- 12
कैप्सन- कुंदनपाल, सभासद, वॉर्ड 17 सिविललाइन द्वितीय
वार्ड में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। टैंकर गलियों तक नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में पानी के लिए परेशानी हो रही है।
- कुंदनपाल, सभासद
-
अपर जोन की मोटर खराब होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। दोपहर लगभग 2:45 मिनट से बिजली गुल होने से टैंकरों से भी आपूर्ति बंद हो गई है।
- शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें