फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: उल्टी-दस्त के 20 मरीज रोजाना हो रहे भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बढ़ती गर्मी से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। आंकड़ों के अनुसार ओपीडी में 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं, जिसमें से पांच मरीज और इमरजेंसी से भी 24 घंटे में 15 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक रहा। सुबह 11 से शाम चार बजे तक तपन महसूस हो रही है। इस दौरान धूप में ज्यादा देर रहने से कई लोग लू का शिकार हो रहे हैं। गर्मी और खानपान में लापरवाही बरतने के चलते पेट खराब होने की समस्या आ रही है। इससे डायरिया और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
मेडिकल कॉलेज स्थित मेडिसिन विभाग में प्रतिदिन 140 से 150 मरीज तक पहुंच रहे हैं। 20 से 25 मरीजों में उल्टी व दस्त की समस्या है। इमरजेंसी के आंकड़ों के अनुसार 12-15 मरीज रोजाना भर्ती किए जा रहे हैं। हालांकि, चार-पांच घंटे बाद राहत मिलने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पवन सूद ने बताया कि इस मौसम में पानी की कमी के कारण उल्टी और दस्त अधिक होने की आशंका रहती है। कारण, गर्मी में पसीना अधिक बह जाता है, इससे पानी की कमी के कारण उल्टी व दस्त के साथ पेशाब में जलन होने लगती है। इससे बचने के लिए नियमित रूप से पानी पीएं व अधिक से अधिक पेय पदार्थों का सेवन करें। धूप में निकलने से बचें। संतुलित मात्रा में आहार लें। बासी व गरिष्ठ भोजन करने से परहेज करें। धूप से आने के बाद तत्काल ठंडा पानी या बर्फ का सेवन न करें।
विज्ञापन

-
इस तरह करें बचाव
- गर्मी में हल्के व फुल कपड़े पहनकर बाहर निकलें।
- बासी भोजन करने से बचें।
- गीले कपड़े न पहनें।
- घर में ओआरएस और इलेक्ट्रॉल का पैकेट रखें।
- समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें